PHOTOS: रांची के मोरहाबादी में गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल, DC राहुल कुमार सिन्हा ने ली मार्च पास्ट की सलामी

Updated:
विज्ञापन

Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस 2023 के आयोजन को लेकर तेजी से तैयारी की जा रही है. उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा एवं एसएसपी किशोर कौशल शनिवार को रांची के मोरहाबादी मैदान पहुंचे. उन्होंने गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली.

विज्ञापन
undefined

गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल का निरीक्षण करने के दौरान रांची के मोरहाबादी मैदान में डीसी राहुल कुमार सिन्हा के अलावा वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) किशोर कौशल, उपविकास आयुक्त (डीडीसी) दिनेश कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक नगर (सिटी एसपी) नौशाद आलम समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

रांची के मोरहाबादी मैदान का नजारा इन दिनों बदला-बदला सा है. गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल की जा रही है. आज शनिवार को रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी किशोर कौशल समेत अन्य पदाधिकारी मोरहाबादी मैदान पहुंचे. डीसी व एसएसपी ने परेड का निरीक्षण के बाद मार्च पास्ट की सलामी ली.

undefined

रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने परेड निरीक्षण के बाद परेड में शामिल टुकड़ियों को संबोधित किया. उन्होंने ने कहा कि गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर परेड का आयोजन बड़े स्तर पर होता है. परेड में शामिल सभी लोगों की जिम्मेवारी है कि वो सर्वोत्तम दें. परेड के दौरान किन-किन बातों पर ध्यान देना है, इस संबंध में भी वरीय पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी.

undefined

गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.

undefined

रांची के डीसी राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी किशोर कौशल समेत अन्य पदाधिकारी मोरहाबादी मैदान पहुंचे. डीसी व एसएसपी ने परेड का निरीक्षण किया. इसके बाद उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी ली.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola