ePaper

Ranchi Violence: पीड़ित परिवार से मिले भाकपा माले विधायक विनोद सिंह, हर कदम पर साथ देने का दिया आश्वासन

Updated at : 16 Jun 2022 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi Violence: पीड़ित परिवार से मिले भाकपा माले विधायक विनोद सिंह, हर कदम पर साथ देने का दिया आश्वासन

Ranchi Violence: रांची हिंसा में पीड़ित परिवार से आज गुरुवार को गिरिडीह के बगोदर से भाकपा माले के विधायक विनोद कुमार सिंह ने मुलाकात की और परिजनों से बातचीत कर आगे की हर लड़ाई में साथ रहने की हिम्मत दी. उन्होंने कहा कि हम हर कदम पर आपके साथ हैं.

विज्ञापन

Ranchi Violence: रांची हिंसा में पीड़ित परिवार से आज गुरुवार को गिरिडीह के बगोदर से भाकपा माले के विधायक विनोद कुमार सिंह ने मुलाकात की और परिजनों से बातचीत कर आगे की हर लड़ाई में साथ रहने की हिम्मत दी. उन्होंने कहा कि हम हर कदम पर आपके साथ हैं. उन्होंने सुझाव दिया कि रांची हिंसा की जांच के लिए बनी कमेटी के सामने बयान दर्ज कराने के समय परिजनों के साथ-साथ मोहल्ले वाले भी हाजिर रहें. इससे पहले भाकपा माले की ओर से इस मामले में मोरहाबादी मैदान में बापू वाटिका के समक्ष उपवास किया गया.

आर्थिक सहायता दे सरकार

भाकपा माले विधायक विनोद कुमार सिंह ने परिजनों से बातचीत में कहा कि इस मामले में अगर थाने में केस दर्ज नहीं किया जा रहा हो, तो CJM की अदालत में केस दर्ज कराना चाहिए. उन्होंने अफसोस जाहिर किया कि इस तरह की घटनाओं में हमेशा गरीब तबके के ही लोग नुकसान झेलते हैं. उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि मृतक के परिजनों के उपयुक्त आर्थिक सहायता के लिए कदम उठाएं. इनके साथ केंद्रीय कमेटी सदस्य शुभेदु सेन, भुवनेश्वर केवट, नगर सचिव नंदिता, छात्र नेता नौरीन अख्तर, नदीम खान एवं अन्य मौजूद थे.

Also Read: Jharkhand News: रांची हिंसा की NIA जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में PIL दाखिल, 17 जून को होगी सुनवाई

रांची हिंसा को लेकर भाकपा माले का उपवास

रांची हिंसा को लेकर आज गुरुवार को भाकपा माले ने मोरहाबादी मैदान के समीप बापू वाटिका के समक्ष उपवास किया. इस दौरान नेताओं ने कहा कि शुक्रवार को हुई पुलिसिया फायरिंग के बाद भी हर रोज एक खास समुदाय के मासूम और बेगुनाहों पर जुल्म ढाया जा रहा है. दमन-शोषण और राज्य सरकार की चुप्पी के खिलाफ मोरहाबादी मैदान में भाकपा माले ने एक दिवसीय उपवास किया. इसमें मुख्य रूप से बगोदर विधायक विनोद सिंह, भाकपा माले के राज्य सचिव मनोज भक्त, केंद्रीय कमिटी सदस्य शुभेदु सेन, भुवनेश्वर केवट, मोहन दत्ता, सुदामा खलखो, नंदिता, सिंधी खलखो, आईती तिर्की, सुषमा, नौरीन अख्तर, सोहैल, अभय,अमानत, कालीचरण, पुष्कर महतो, भीम साहू, एनामुल हक एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Also Read: Jharkhand News: Short Circuit से लगी आग, रांची में टला बड़ा हादसा, 1 करोड़ से अधिक का सामान जलकर राख

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरें पढे़ं यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

Also Read: Mandar Assembly byelection: वोटर ID नहीं है, तो भी मांडर उपचुनाव में कर सकेंगे वोटिंग, ये हैं विकल्प

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola