ePaper

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए आया बड़ा अपडेट, अब पीएम किसान सम्मान निधि के लाभुकों को मिलेगा 8000 रुपये

Updated at : 14 Oct 2023 9:51 AM (IST)
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: किसानों के लिए आया बड़ा अपडेट, अब पीएम किसान सम्मान निधि के लाभुकों को मिलेगा 8000 रुपये

PM Kisan Yojana

मोदी सरकार किसानों को बड़ा तोहफा देने जा रही है. चुनाव 2024 को देखते हुए पीएम मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि को बढ़ाकर 6000 के जगह 8000 कर सकती है.

विज्ञापन

PM Kisan Yojana Update: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभ उठा रहे किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, मोदी सरकार किसानों को बड़ा तोहफा देने जा रही है. चुनाव 2024 को देखते हुए पीएम मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि को बढ़ाकर 6000 के जगह 8000 कर सकती है. हालांकि, इसके बारे में अभी कोई आधारिक घोषणा नहीं की गई है. अगर ऐसा होता है तो किसानों को काफी लाभ मिलेगा. फिलहाल, किसान 15वीं की राशि का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

किसान 15वीं किस्त की राशि का कर रहे हैं इंतजार

बता दें कि अब तक किसानों को 14वीं किस्त की राशी यानी 2000 रुपये प्रदान की जा चुकी है. अब किसानों को 15वीं किस्त का इंतजार है और सरकार ने भी किसानों के बैंक खाते में अगली किस्त भेजने की पूरी तैयारी कर ली है. सरकार जल्द ही किसानों के खातों में पीएम किसान की 15वीं किस्त की राशि ट्रांसफर करेगी. बताया जा रहा है कि सरकार 30 नवंबर 2023 से पहले यानी 27 नवंबर को 15वीं किस्त डायरेक्ट बैंक खाते में भेज सकती है. हालांकि, सरकार ने इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. अधिक जानकारी के लिए आप प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के बारे में आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर भी देख सकते हैं.

ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

बता दें कि झारखंड में पीएम किसान योजना का लाभ केवल 42 फीसदी पंजीकृत किसान ही उठा पाते हैं. ऐसे में अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभुक हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि आपके खाते में योजना की रकम आएगी या नहीं. अगर आप लिस्ट में अपना नाम जानना चाहते हैं तो आप बड़ी आसानी से लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं. सबसे बड़ी बात की स्टेटस चेक करने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, आप घर बैठे बड़ी आसानी से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं. हालांकि ऑफलाइन तरीके से भी स्टेटस चेक किया जा सकता है. बस इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर लॉग इन करना होगा. इसके बाद होप पेज खुलने पर आप Farmers Corner सेक्शन क्लिक करना होगा.  इसके बाद आप Beneficiary Status के विकल्प पर क्लिक कर उसमें अपना आधार नंबर या बैंक अकाउंट नंबर दर्ज कर अपना स्टेटस बड़ी आसानी से चेक कर सकते हैं.

Also Read: PM Kisan Yojana: किसानों के लिए खुशखबरी! इस दिन आएगी पीएम किसान की 15वीं किस्त, यह है लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन
Nutan kumari

लेखक के बारे में

By Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola