CUJ की पूजा कुमारी को मिला बेस्ट रिसर्च पेपर का अवॉर्ड, राष्ट्रीय मीडिया कॉन्क्लेव में ली थी हिस्सा
Published by : Sameer Oraon Updated At : 24 Nov 2022 8:38 AM
कॉन्क्लेव पांच सेशन में बांटा गया था . जिसमें पूजा कुमारी को सेशन के बेस्ट रिसर्च पेपर के अवार्ड से सम्मानित किया गया. पूजा ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने सुपरवाइजर प्रोफेसर देवव्रत सिंह के गाइडेंस को दिया है.
तीन दिवसीय 6th राष्ट्रीय मीडिया कॉन्क्लेव का आयोजन 21 से 23 नवंबर, 2022 को उत्कल यूनिवर्सिटी के द्वारा KIT भुवनेश्वर में आयोजित हुआ. इस कॉन्क्लेव में पूरे देश से लगभग 100 रिसर्च पेपर्स, रिसर्च स्कॉलर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट और प्रोफेसर द्वारा प्रस्तुत किये गए.
यह कॉन्क्लेव पांच सेशन में बांटा गया था. जिसमें पूजा कुमारी को सेशन के बेस्ट रिसर्च पेपर के अवार्ड से सम्मानित किया गया. यह पेपर इंस्टिट्यूट ऑफ़ मीडिया स्टडीज, उत्कल यूनिवर्सिटी द्वारा प्रकाशित किताब “मीडिया एंड कल्चर” (ISBN: 9789357681902) में चैप्टर के रूप में प्रकाशित हुआ है. पूजा ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने सुपरवाइजर प्रोफेसर देवव्रत सिंह के गाइडेंस को दिया है.
पूजा कुमारी CUJ के जन संचार विभाग की शोधार्थी हैं. यह अवार्ड मिलने पर प्रोफेसर देवव्रत सिंह ने पूजा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह विभाग के साथ साथ विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है. झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर के बी दास ने इस उपलब्धि पर पूजा को मोबाइल पर बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










