झारखंड: मंडा पूजा में दहकते अंगारों पर नंगे पैर चले शिवभक्त, भोक्ताओं ने बरसाए आस्था के फूल

Updated:
विज्ञापन

रांची जिले के नामकुम प्रखंड की शिव पूजा समिति तेतरी के द्वारा शिव मंडा पूजा का आयोजन किया गया. मंडा पूजा में 85 भोक्ता एवं 85 सोक्ताओं ने व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना की. शुक्रवार को लोटन के बाद रात में फूलकुंदी का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

नामकुम(रांची). झारखंड के रांची जिले के नामकुम प्रखंड में शिव मंडा पूजा का आयोजन किया गया. इसमें दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर भोक्ताओं ने शिव भक्ति का परिचय दिया. रात में छऊ नृत्य का कार्यक्रम हुआ. इसमें बंगाल से आए कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी. शनिवार को झूलन का आयोजन किया गया. इसमें भोक्ताओं ने ऊंचे लठ के सहारे झूलकर आस्था के फूल बरसाए.

आपके शहर में

विज्ञापन

मंडा पूजा में शिव की आराधना

रांची जिले के नामकुम प्रखंड की शिव पूजा समिति तेतरी के द्वारा शिव मंडा पूजा का आयोजन किया गया. मंडा पूजा में 85 भोक्ता एवं 85 सोक्ताओं ने व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना की. शुक्रवार को लोटन के बाद रात में फूलकुंदी का आयोजन किया गया. इसमें दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर भोक्ताओं ने शिव भक्ति का परिचय दिया. रात में छऊ नृत्य का कार्यक्रम हुआ. इसमें बंगाल से आए कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी.

Also Read: झारखंड: गहराया पेयजल संकट, ड्राई जोन में पानी के लिए मारामारी, वार्ड पार्षदों ने नगर निगम से की ये मांग

भोक्ताओं ने आस्था के फूल बरसाए

शनिवार को झूलन हुआ. इसमें महिला के वेशभूषा में सज-धजकर भोक्ताओं ने ऊंचे लठ के सहारे झूलकर आस्था के फूल बरसाए. जिसे समृद्धि का प्रतीक मानते हुए नीचे खड़े श्रद्धालुओं ने अपने आंचल में लिया. रात में रंगारंग नागपुरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति देकर सभी को झुमाया. सफल आयोजन में मुखिया निशा उरांव, पड़हा अध्यक्ष प्रदीप तिर्की, बबलू सिंह, कृष्णा सिंह, कुलदीप सिंह, मनोहर सिंह, विकास सिंह, सुधीर सिंह, अवतार सिंह, देवरत सिंह आदि ने सहयोग किया.

Also Read: झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय: इंटीग्रेटेड कोर्स में 773 सीटों पर एडमिशन, 9-11 अप्रैल तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola