ePaper

LPG Cylinder Price: झारखंड में सस्ती हुई रसोई गैस, फिर गिरे एलपीजी सिलेंडर के दाम, जानें कितनी राहत

Updated at : 05 Sep 2023 10:58 AM (IST)
विज्ञापन
LPG Cylinder Price: झारखंड में सस्ती हुई रसोई गैस, फिर गिरे एलपीजी सिलेंडर के दाम, जानें कितनी राहत

LPG Cylinder Price: इस महीने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बंपर कटौती हुई है. रसोई गैस और कमर्शियल गैस दोनों के दाम कम हुए हैं. सरकार ने देश के नागरिकों को दूर्गापूजा का तोहफा दिया है. झारखंड में भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कमी आई है.

विज्ञापन

LPG Cylinder Price: भारत सरकार हर महीने एलपीजी की कीमतों का संशोधन करती है. एलपीजी की ये कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर करती हैं. हर महीने की तरह इस महीने भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन हुआ है. इस महीने सरकार ने लोगों को बड़ा तोहफा दिया है. दरअसल, इस बार रसोई गैस की कीमतों में बंपर कटौती की गई है. इसे सरकार की तरफ से गृहणियों को दूर्गापूजा का तोहफा भी कहा जा रहा है. रसोई गैस के बाद कमर्शियल गैस की कीमतों में भी गिरावट दर्ज हुई है. आइए जानते हैं झारखंड के विभिन्न जिलों में अभी रसोई गैस और कमर्शियल गैस की क्या कीमत है?

झारखंड के विभिन्न जिलों में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें

  • जिला – डोमेस्टिक (14.2 किलो)

  • बोकारो – ₹ 960.50

  • चतरा – ₹ 959.50

  • देवघर – ₹ 960.50

  • धनबाद – ₹ 960.50

  • दुमका – ₹ 960.50

  • पूर्वी सिंहभूम – ₹ 942.50

  • गढ़वा – ₹ 960.50

  • गिरिडीह – ₹ 960.50

  • गोड्डा – ₹ 960.50

  • गुमला – ₹ 960.50

  • हजारीबाग – ₹ 962

  • जामताड़ा – ₹ 960.50

  • खूंटी – ₹ 960.50

  • कोडरमा – ₹ 962

  • लातेहार – ₹ 960.50

  • लोहरदगा – 960.50

  • पाकुड़ – ₹ 960.50

  • पलामू – ₹ 960.50

  • रामगढ़ – ₹ 962

  • रांची – ₹ 960.50

  • साहिबगंज – ₹ 960.50

  • सरायकेला खरसावां – ₹ 943

  • सिमडेगा – ₹ 960.50

  • पश्चिमी सिंहभूम – ₹ 952

झारखंड के विभिन्न जिलों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें

  • जिला – कमर्शियल (19 किलो)

  • बोकारो – ₹ 1685.00

  • चतरा – ₹ 1682.50

  • देवघर – ₹ 1681.50

  • धनबाद – ₹ 1683.00

  • दुमका – ₹ 1682.00

  • पूर्वी सिंहभूम – ₹ 1654.50

  • गढ़वा – ₹ 1681.50

  • गिरिडीह – ₹ 1681.50

  • गोड्डा ₹ 1681.50

  • गुमला – ₹ 1681.50

  • हजारीबाग – ₹ 1686.00

  • जामताड़ा – ₹ 1681.50

  • खूंटी – ₹ 1684.50

  • कोडरमा – ₹ 1686.00

  • लातेहार – ₹ 1681.50

  • लोहरदगा – ₹ 1681.50

  • पाकुड़ – ₹ 1681.50

  • पलामू – ₹ 1681.50

  • रामगढ़ – ₹ 1694.00

  • रांची – ₹ 1684.50

  • साहिबगंज – ₹ 1681.50

  • सरायकेला खरसावां – ₹ 1655.50

  • सिमडेगा – ₹ 1681.50

  • पश्चिमी सिंहभूम – ₹ 1676.00

बता दें, कि एलपीजी की कीमतें काफी हद तक कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर निर्भर हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम में वृद्धि से झारखंड में भी एलपीजी दरों में वृद्धि होती है. वहीं कच्चे तेल के दाम में गिरावट हो तो झारखंड में भी एलपीजी दरों में कमी आती है. गरीब तबके के लिए सरकार ने इन कीमतों में सब्सिडी दी है. सब्सिडी की राशि सीधे ग्राहक के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी. वर्तमान में, झारखंड में रसोई गैस अधिकांश लोगों के लिए आसानी से उपलब्ध है. एलपीजी एक सुरक्षित व रंगहीन गैस है और इसलिए घरेलू और औद्योगिक क्षेत्र में इसका उपयोग काफी बढ़ गया है.

Also Read: रसोई गैस का दाम कम करना चुनावी स्टंट, जनता सिखायेगी सबक: कांग्रेस

विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola