झारखंड: अपनी मांगों को लेकर आर-पार के मूड में कुड़मी समाज, 20 सितंबर को बंगाल की तर्ज पर जोरदार आंदोलन

टोटेमिक कुरमी/ कुड़मी विकास मोर्चा के अध्यक्ष सह टोटेमिक कुरमी/कुड़मी महतो समाज के मुख्य संयोजक शीतल ओहदार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 20 सितंबर को झारखंड के सभी टोटेमिक कुड़मी/ कुरमी नामधारी संगठन मुरी रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में उतरेंगे और विरोध दर्ज कराएंगे.
रांची: टोटेमिक कुरमी/ कुड़मी विकास मोर्चा के बैनर तले केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार की अध्यक्षता में राजधानी रांची के स्थानीय होटल में आवश्यक बैठक की गयी. झारखंड से केंद्रीय समिति और जिला समिति के मुख्य कार्यकर्ता शामिल हुए. बैठक में कुड़मी को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने के लिए जोरदार आंदोलन करने की रणनीति बनायी गयी. इस रणनीति के तहत 20 सितंबर को बंगाल की तर्ज पर अनिश्चितकालीन रेल टेका किया जाएगा. यह रेल टेका तब तक जारी रहेगा, जब तक कि कुड़मी जनजाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की अनुशंसा भाजपा सरकार हाउस में नहीं करती है.
20 सितंबर को मुरी रेलवे स्टेशन पर जोरदार विरोध
टोटेमिक कुरमी/ कुड़मी विकास मोर्चा के अध्यक्ष सह टोटेमिक कुरमी/कुड़मी महतो समाज के मुख्य संयोजक शीतल ओहदार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 20 सितंबर को झारखंड के सभी टोटेमिक कुड़मी/ कुरमी नामधारी संगठन मुरी रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में उतरेंगे और विरोध दर्ज कराएंगे. केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा 2004 में झारखंड के मुख्यमंत्री रहते कुड़मी को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की केंद्र सरकार को अनुशंसा कर चुके हैं. अब अर्जुन मुंडा किस आधार पर टीआरआई की बात करने लगे हैं. इससे साबित होता है कि उन्होंने कुड़मी समाज को छलने का कार्य किया है, लेकिन कुड़मी समाज अब इसे समझ चुकी है.
बीजेपी को सिखाएंगे सबक
टोटेमिक कुरमी/ कुड़मी विकास मोर्चा के अध्यक्ष सह टोटेमिक कुरमी/कुड़मी महतो समाज के मुख्य संयोजक शीतल ओहदार ने कहा कि 2024 के चुनाव में अर्जुन मुंडा के साथ भाजपा को सबक सिखाने का काम किया जाएगा. कुड़मी बहुल क्षेत्रों से एक भी सांसद को जीतने नहीं देंगे. इस बैठक को रामपोदो महतो, हरमोहन महतो, सखीचन्द महतो, ओमप्रकाश महतो, सपन कुमार महतो, सुषमा देवी, महेन्द्र महतो, थानेश्वर महतो , नरेश महतो, सोमनाथ महतो आदि ने संबोधित किया.
बीजेपी का सुपड़ा होगा साफ
हरमोहन महतो ने कहा कि कुड़मी के अनुसूचित जनजाति का मामला केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में है. वर्तमान में केंद्रीय जनजातीय मंत्री भाजपा के अर्जुन मुंडा द्वारा 51 जातियों को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की सूची तैयार की गयी है, लेकिन दुर्भावना से ग्रस्त होकर कुड़मी को उस सूची में नहीं रखा गया है. अर्जुन मुंडा के कारण भाजपा का 2024 में सुपड़ा साफ होना तय है.
Also Read: Explainer: झारखंड की 30 हजार से अधिक महिलाओं की कैसे बदल गयी जिंदगी? अब नहीं बेचतीं हड़िया-शराब
बैठक में ये थे मौजूद
इस बैठक में मुख्य रूप से दानिसिंह महतो,मुरलीधर महतो,हेमलाल महतो, अशोक महतो, खुदीराम महतो,रामचंद्र महतो,दिनेश महतो, राजू महतो, रुपलाल महतो,डब्लू महतो, सोनालाल महतो,भागवत महतो, मोहन महतो, डा० लालजी प्रसाद, रघुनाथ महतो, रुपेश महथा, शशिरंजन महतो, अनिल महतो, नंदलाल महतो, जितेंद्र महतो,डोको महतो आदि उपस्थित रहे
सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अभियान चलाएगा पासी समाज
इधर, रामगढ़ के पतरातू लेक रिजॉर्ट के समीप रविवार को अखिल भारतीय पासी समाज झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई. झारखंड के कई जिलों से समाज के लोग शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता डॉ वीरेंद्र कुमार चौधरी ने की. बैठक के दौरान पासी समाज के उत्थान के लिए जिला स्तर पर अध्यक्ष व सदस्यता बनाने पर विचार विमर्श किया गया. साथ ही पिछली बैठक में पारित एजेंडा का समीक्षा व उसे लागू करने, गरीब परिवार की लड़कियों को सामूहिक शादी ब्याह कराने पर चर्चा की गई.
जागरूकता के लिए चलाया जाएगा अभियान
वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि समाज में फैली नशाखोरी, अशिक्षा, बाल विवाह, दहेज प्रथा, बाल मजदूरी आदि बुराइयों को दूर करने के लिए संगठन के माध्यम से समाज के जागरूक व शिक्षित लोगों को जिम्मेवारी सौंप कर अभियान चलाया जाएगा. मौके पर सचिव नंद कुमार कैशिपर, अरविंद कुमार चौधरी, रामप्रवेश चौधरी, विजय कुमार चौधरी, आरपी चौधरी, रामबालक चौधरी, शंकर चौधरी, संजय कुमार शास्त्री, चंद्र चौधरी, बिहारी लाल ,देव कुमार चौधरी, लालबाबू चौधरी, श्रीभगवान चौधरी, राजेंद्र चौधरी, मुकेश चौधरी, मनोज कुमार, शंकर चौधरी, ओमकार चौधरी, आर एन चौधरी, विपुल चौधरी, योगेश्वर चौधरी, विजय कुमार चौधरी, तारकेश्वर चौधरी, भोला प्रसाद चौधरी, सुदेश्वर चौधरी, राजेंद्र प्रसाद चौधरी, मेवा लाल चौधरी, मनन चौधरी, दिलीप चौधरी आदि कई उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




