ePaper

JPSC Result 2021: प्रशासनिक सेवा में सावित्री, तो पुलिस सेवा में कुमार विनोद टॉपर, ऐसे देखें फाइनल लिस्ट

Updated at : 31 May 2022 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
JPSC Result 2021: प्रशासनिक सेवा में सावित्री, तो पुलिस सेवा में कुमार विनोद टॉपर, ऐसे देखें फाइनल लिस्ट

झारखंड लोक सेवा आयोग ने सातवीं से दसवीं सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया है. प्रशासनिक सेवा में सावित्री कुमारी और पुलिस सेवा में कुमार विनोद जेपीएससी टॉपर बने हैं. टॉप 10 में तीन लड़कियां भी शामिल है. पूरा लिस्ट आप ऐसे देख सकते हैं.

विज्ञापन

JPSC Result 2021: झारखंड लोक सेवा आयोग ने सातवीं से दसवीं सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया है. प्रशासनिक सेवा में सावित्री कुमारी और पुलिस सेवा में कुमार विनोद जेपीएससी टॉपर बने. वहीं, टॉप 10 में तीन लड़कियां शामिल हैं. JPSC ने रिकॉर्ड 252 दिनों में फाइनल रिजल्ट प्रकाशित कर दी है. आयोग द्वारा 19 सितंबर 2021 को पीटी और 11 मार्च से 13 मार्च तक मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया था. मुख्य परीक्षा में 802 अभ्यर्थी सफल हुए थे, जिनका इंटरव्यू नौ से 16 मई तक लिया गया. इंटरव्यू में 801 अभ्यर्थी शामिल हुए.

सावित्री कुमारी झारखंड की टॉपर रहीं

बीसी कैटेगरी की सावित्री झारखंड प्रशासनिक सेवा में कट अॉफ मार्क्स अधिक रहने से अनारक्षित कोटा में पहुंच गयीं, जबकि दूसरे स्थान पर कुमार विनोद और तीसरे स्थान पर मो अरमानुल हक रहे. दोनों अभ्यर्थियों का चयन झारखंड पुलिस सेवा में हुआ है. बीसी कैटेगरी के कुमार विनोद का भी कट ऑफ मार्क्स अधिक रहने से अनारक्षित कोटा में चयन हुआ है. इस तरह कुमार विनोद झारखंड पुलिस सेवा के टॉपर रहे. टॉप टेन में तीन लड़कियां शामिल हैं.

टॉप 10 अभ्यर्थियों का लिस्ट

नाम : सेवा

सावित्री कुमारी : झारखंड प्रशासनिक सेवा

कुमार विनोद : झारखंड पुलिस सेवा

मो अरमानुल हक : झारखंड पुलिस सेवा

अभिनव कुमार : झारखंड प्रशासनिक सेवा

आशीष कुमार साहू : झारखंड प्रशासनिक सेवा

पूजा कुमारी : झारखंड पुलिस सेवा

राजीव रंजन : झारखंड पुलिस सेवा

भोला पांडेय : झारखंड प्रशासनिक सेवा

अंकित बड़ाईक : झारखंड प्रशासनिक सेवा

आशा साहू : झारखंड प्रशासनिक सेवा

इंटरव्यू में 801 अभ्यर्थी हुए थे शामिल

आयोग द्वारा 19 सितंबर 2021 को पीटी और 11 मार्च से 13 मार्च तक मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया था. मुख्य परीक्षा में 802 अभ्यर्थी सफल हुए थे, जिनका इंटरव्यू नौ से 16 मई तक लिया गया. इंटरव्यू में 801 अभ्यर्थी शामिल हुए.

Also Read: रांची के सर्वप्रिय ने कहा- UPSC की तैयारी में मानसिक क्षमता के साथ साथ संतुलन बेहद जरूरी

कुल 252 पदों में सबसे अधिक सहायक नगर आयुक्त के 65 पद

जेपीएससी की सातवीं से दसवीं सिविल सेवा परीक्षा में कुल 252 पद शामिल हैं. इनमें सबसे अधिक नगर विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत सहायक नगर आयुक्त के 65 पद शामिल हैं, जबकि डिप्टी कलक्टर के 44 पद हैं.

सेवा : पद
सहायक नगर आयुक्त (नगर विकास) : 65
उप समाहर्ता (डिप्टी कलक्टर) : 44
पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) : 40
झारखंड शिक्षा सेवा वर्ग-2 : 41
प्रोवेशन पदाधिकारी (गृह विभाग) : 17
जिला समादेष्टा (गृह विभाग) : 16
अवर निबंधक (राजस्व विभाग) : 10
नियोजन पदाधिकारी : 09
सहायक निबंधक (कृषि) : 06
कारा अधीक्षक (गृह विभाग) : 02
सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा : 02
कुल : 252

ऐसे देख सकते हैं परिणाम

JPSC ने 7वीं से 10वीं सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है. इस परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थी JPSC की ऑफिशियल वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

Posted By: Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola