झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023: जियाकी झोंग की हैट्रिक की बदौलत चीन ने मलेशिया को 4-0 से रौंदा

एशियाई खेलों 2023 के स्वर्ण पदक विजेता चीन ने जियाकी झोंग की हैट्रिक की बदौलत मलेशिया को 4-0 से रौंद दिया. झोंग ने 16वें, 30वें और 51वें मिनट में गोल करके अपनी हैट्रिक पूरी की.
रांची: जियाकी झोंग की शानदार हैट्रिक के दम पर चीन ने रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में जारी झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में मंगलवार को मलेशिया को 4-0 से हरा दिया. एक अन्य मैच में कोरिया ने थाईलैंड को 3-0 से शिकस्त दे दी. एशियाई खेलों 2023 के स्वर्ण पदक विजेता चीन ने जियाकी झोंग की हैट्रिक की बदौलत मलेशिया को 4-0 से रौंद दिया. झोंग ने 16वें, 30वें और 51वें मिनट में गोल करके अपनी हैट्रिक पूरी की. उनके अलावा मिरोंग जोउ ने 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर एक गोल दागा. चीन की चार मैचों में यह दूसरी जीत है जबकि मलेशिया की चार मैचों में तीसरी हार है. आपको बता दें कि भारत को वर्ष 2016 के बाद से अपनी पहली खिताब की तलाश है. भारतीय टीम 2013 और 2018 में रजत पदक जीत चुकी है.
कोरिया की दूसरी जीत
इसके पहले दिन के पहले मैच में कोरिया ने थाईलैंड को 3-0 से हराकर चार मैचों में अपनी दूसरी जीत हासिल कर ली. थाईलैंड की चार मैचों में यह लगातार चौथी हार है। कोरिया के लिए यूजिन ली ने 24वें, चेयोंग जुंग ने 30वें और सुएंगे पार्क ने 32वें मिनट में गोल किए.
भारत को 2016 के बाद से पहली खिताब की तलाश
राउंड रॉबिन लीग चरण के आधार पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमें भाग ले रही हैं. इनमें मेजबान भारत के अलावा चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें शामिल हैं. लीग चरण के बाद अंकतालिका की टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. भारत को साल 2016 के बाद से अपनी पहली खिताब की तलाश है. भारतीय टीम 2013 और 2018 में रजत पदक जीत चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










