Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में कंपकंपाती ठंड से कब मिलेगी राहत, कब तक मौसम रहेगा शुष्क

Jharkhand Weather Forecast: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को मौसम शुष्क रहेगा. हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा व धुंध देखा जा सकता है. राज्य के उत्तरी व मध्य भागों में अगले 4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में कंपकंपी के बीच आज सुबह से ही धूप खिली हुई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को मौसम शुष्क रहेगा. हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा व धुंध देखा जा सकता है. राज्य के उत्तरी व मध्य भागों में अगले 4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, जबकि दक्षिणी भागों में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है. इसके बाद न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं. 31 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा. आसमान साफ रहने की संभावना है.
झारखंड में कड़ाके की ठंड है. रांची में सुबह से ही धूप खिली है, फिर भी लोग ठंड से कांप रहे हैं. रांची का तापमान गुरुवार को अधिकतम 18 डिग्री व न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री कम बताया जा रहा है. झारखंड में पहले से तापमान में गिरावट आयी है. राजधानी रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा. आसमान साफ रहने की संभावना है. पिछले 24 घंटे में झारखंड में कड़ाके की ठंड है. पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस गोड्डा का रहा, जबकि सबसे कम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रांची का रिकॉर्ड किया गया है.
Also Read: भाकपा माओवादियों का प्रतिरोध सप्ताह खत्म, झारखंड बंद के दौरान उड़ाया रेलवे ट्रैक, इन ट्रेनों के रूट बदले
पिछले 24 घंटे के दौरान कुछ स्थानों पर हल्के दर्जे की बारिश हुई है. सर्वाधिक बारिश जमशेदपुर में रिकॉर्ड की गयी है. 27 जनवरी को अधिकतम तापमान 18 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 28 जनवरी को अधिकतम तापमान 18 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 29 जनवरी अधिकतम तापमान 19 डिग्री रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 30 जनवरी को अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
Also Read: झारखंड की पलामू पुलिस को मिली सफलता, हथियार के साथ नक्सली संगठन टीएसपीसी के 3 सदस्य गिरफ्तार
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




