त्योहारों की तैयारियों में खलल डाल सकती है बारिश, जानें धनतेरस और दिवाली के दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

Published by : Sameer Oraon Updated At : 17 Oct 2022 2:43 PM

विज्ञापन

झारखंड मौसम केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान पूरे राज्य से मॉनसून के वापस हो जाने की उम्मीद है. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि धनतेरस के दिन (22 अक्तूबर) राजधानी सहित राज्य के कई इलाकों में बादल छाये रह सकते हैं.

विज्ञापन

रांची: झारखंड से मानसून वापस लौटने की प्रक्रिया में है. मौसम विभाग की मानें तो कुछ दिनों पूरे राज्य से मॉनसून के वापस हो जाने की उम्मीद है. लेकिन उससे पहले बारिश आपके त्योहारों की तैयारी में खलल डाल सकती है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज से लेकर 21 अक्तबर तक राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी गयी है. हालांकि इस दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है.

तो वहीं धनतेरस के दिन (22 अक्तूबर) राजधानी सहित राज्य के कई इलाकों में बादल छाये रह सकते हैं. हालांकि इस दिन बारिश की उम्मीद नहीं है. लेकिन इससे पहले कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है. दीपावली के आसपास मौसम सुहाना रहेगा. अधिकतम तापमान में कमी आयेगी. रात में ठंड का अहसास होने लगेगा. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 28 से 29 व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेसि के आसपास रहने का अनुमान है.

पिछले 24 घंटे में ऐसा था मौसम का मिजाज

बीते 24 घंटे में झारखंड में कहीं कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. इस दौरान सबसे अधिक बारिश गुमला के रायडीह में 40 मिमी हुई. वहीं सबसे अधिक तापामान 33.4 डिग्री से. चाईबासा जिले व सबसे कम 20.07 डिग्री से. गुमला में दर्ज किया गया. वहीं राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री से. दर्ज किया गया.

17 अक्तूबर तक पूर्वी सिंहभूम में सबसे अधिक बारिश 

झारखंड में इस माह 87.7 मिमी बारिश हुई. सबसे अधिक वर्षा पूर्वी सिंहभूम जिले में 152.3 मिमी देखने को मिला. जो समान्य से अधिक है. तो वहीं सबसे कम बारिश खूंटी जिले 34.1 मिमी दर्ज किया गया. अगर हम पिछले 24 घंटे में बारिश की बात करें तो सबसे अधिक 14 मिमी पलामू में हुई. इसके अलावा गढ़वा में 7.5, कुड़ू में 8 मिमी, मांडर में 4.8 मिमी, लोहरदगा में 3 मिमी, लाहेहार में 2.2 और गढ़वा में 0.6 मिमी बारिश हुई.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola