Weather Forecast: झारखंड में एक बार फिर बिगड़ेगा मौसम, आज और कल इन जिलों में बारिश की संभावना, बढ़ेगी ठंड

झारखंड का मौसम एक बार फिर बिगड़ने की संभावना है, मौसम विभाग के अनुसार आज और कल कई जिलों में बारिश की अशंका है. जिस वजह से राज्य में एक बार फिर ठंड बढ़ा जाएगी
Jharkhand Weather Update रांची : पश्चिमी राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है. इसका असर आज व कल देखने को मिलेगा और इस वजह से राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. मौसम केंद्र के अनुसार, बुधवार को राज्य के उत्तरी और मध्य भाग में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.
यही कारण है कि 10 फरवरी को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, पाकुड़, साहिबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी व रामगढ़, पूर्वी व प सिंहभूम, सिमडेगा व सरायकेला में बारिश हो सकती है. 11 से 14 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा. बारिश की वजह से कई जिलों में तापमान में गिरावट होने की संभावना है जिससे ठंड में एक बार फिर बढ़ोतरी होगी
बता दें कि झारखंड में ठंड का असर लगातार जारी है. राजधानी का तापमान पिछले दो दिनों के मुकाबले फिर गिरा. सोमवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया. करीब-करीब सभी स्थानों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि से नीचे ही रहा.
ज्ञात हो कि 3 और चार फरवरी को ही रांची समेत झारखंड के अलग-अलग जिलों बारिश हुई थी. रांची में तो लगातार रात से सुबह तक बारिश हुई थी. जिसके कारण किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है. खेतों में ही कई सब्जियों की फसल खराब हो गयी है.
09 फरवरी अधिकतम 26 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस
10 फरवरी अधिकतम 23 व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस
11 फरवरी अधिकतम 23 व न्यूनतम 09 डिग्री सेल्सियस
12 फरवरी अधिकतम 22 व न्यूनतम 08 डिग्री सेल्सियस
Posted By: Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




