ePaper

Jharkhand Weather Forecast :आतिशबाजी के बीच आज दिवाली की रात बढ़ेगी कंपकंपी, अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Updated at : 04 Nov 2021 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast :आतिशबाजी के बीच आज दिवाली की रात बढ़ेगी कंपकंपी, अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

झारखंड की राजधानी रांची में आज दिवाली की रात ठंड बढ़ेगी. मौसम विभाग के अनुसार तापमान में 2 डिग्री की गिरावट होगी. इससे ठंड में बढ़ोत्तरी होगी. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहेगा.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast, रांची न्यूज : आतिशबाजी के बीच झारखंड की राजधानी रांची में आज दिवाली की रात ठंड बढ़ेगी. तापमान में 2 डिग्री की गिरावट हो सकती है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहेगा. छह से सात नवंबर तक रांची का मौसम शुष्क रहेगा. आकाश बिल्कुल साफ रहेगा.

झारखंड की राजधानी रांची में आज दिवाली की रात ठंड बढ़ेगी. मौसम विभाग के अनुसार तापमान में 2 डिग्री की गिरावट होगी. इससे ठंड में बढ़ोत्तरी होगी. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहेगा.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में कब से बढ़ने वाली है ठंड, कंपकंपाने वाली सर्दी का होगा एहसास

मौसम विभाग के अनुसार एक अक्टूबर से लेकर तीन नवंबर तक रांची में 67.5 मिलीमीटर बारिश हुई है. ये सामान्य वर्षा 67.7 के बराबर ही है. पूरे झारखंड में एक अक्टूबर से लेकर दो नवंबर तक 111.7 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य औसत 75.9 मिलीमीटर से 47 प्रतिशत अधिक है.

Also Read: Jharkhand News : इंटरनेट की दुनिया में विलुप्त होती बहरुपिया कला, आजीविका को लेकर ये है अनिल बहरूपिया का दर्द

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 15 दिनों में न्यूनतम तापमान में छह डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है. मौसम पूर्वानुमान में बताया जा रहा है कि अगले हफ्ते के बाद ठंड बढ़ेगी. मौसम विभाग के अनुसार छह से सात नवंबर तक रांची का मौसम शुष्क रहेगा. आकाश बिल्कुल साफ रहेगा. चार नवंबर की रात का तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है. यह सामान्य से थोड़ा सा अधिक रहेगा.

Also Read: Public Affairs Index 2021 : विकास के मामले में झारखंड को देशभर में तीसरा स्थान, 11 स्थानों की लगाई छलांग

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola