Jharkhand Weather Forecast: रांची में झमाझम बारिश, इन जिलों में भी हैं बारिश के आसार, वज्रपात की आशंका

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड की राजधानी रांची में झमाझम बारिश हो रही है. गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी एवं पूर्वी सिंहभूम जिले में भी बारिश के आसार हैं. वज्रपात की भी आशंका है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड की राजधानी रांची में झमाझम बारिश हो रही है. गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी एवं पूर्वी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में गरज के साथ वज्रपात व बारिश की संभावना है. मौसम विभाग की मानें, तो मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका व्यक्त की गयी है. 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

येलो अलर्ट जारी

झारखंड की राजधानी रांची में बारिश हो रही है. इससे पहले आसमान में बादल छाये हुए थे. गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी एवं पूर्वी सिंहभूम जिले में भी बारिश के आसार हैं. वज्रपात की भी आशंका है. मौसम केंद्र ने खराब मौसम को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. घरों से बाहर निकलते वक्त सावधानी बरतें और खराब मौसम होने पर सुरक्षित स्थान पर रहने का प्रयास करें.

Also Read: Ukraine Russia Crisis: यूक्रेन में फंसी झारखंड की अर्पिता लौटी रांची, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
मौसम केंद्र का पूर्वानुमान

रांची समेत धनबाद के पुटकी, सतगांवा, पत्थरगामा और जमशेदपुर में पिछले 24 घंटे में छिटपुट बारिश हुई. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान में बताया है कि पांच मार्च तक मौसम साफ रहने की संभावना है. चार मार्च को आकाश में आंशिक बादल छाये रहेंगे. धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगेगा. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है. न्यूनतम तापमान भी 15 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रह सकता है.

Also Read: रूपेश पांडे हत्याकांड: सीएम हेमंत सोरेन से रूपेश के माता-पिता ने मांगा न्याय, CBI से जांच कराने की मांग
जनवरी से अब तक 100 मिमी बारिश

झारखंड के जमशेदपुर में जनवरी से 27 फरवरी तक 104 मिमी बारिश ��ो चुकी है. राजधानी रांची में इस अवधि के दौरान करीब 78.6 मिमी बारिश हुई है. चाईबासा में 61 मिमी तथा डालटनगंज में 16 मिमी के आसपास बारिश हुई है. बोकारो में इस अवधि में करीब 61 मिमी बारिश हो चुकी है.

Also Read: Jharkhand News: झारखंड के जामताड़ा नाव हादसे में लापता और 6 लोगों के शव बरामद, सभी 14 के मिल चुके शव

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola