झारखंड में 23 जनवरी को फिर हो सकती है बारिश, बढ़ेगी ठंड, जानें अपने जिले के मौसम का हाल

Updated at : 17 Jan 2022 5:46 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में 23 जनवरी को फिर हो सकती है बारिश, बढ़ेगी ठंड, जानें अपने जिले के मौसम का हाल

jharkhand news: झारखंड में आगामी 23 जनवरी को फिर बारिश होगी. इससे पहले 22 जनवरी को दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदलेगा और बादल छाने लगेंगे. इधर, 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सिल्सियस गिरावट की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में आगामी 23 जनवरी को एक बार फिर बारिश हो सकती है. इससे पहले 22 जनवरी को राज्य में सुबह में कोहरा या धुंध तथा बाद में आंशिक बादल छाये रहेंगे. वहीं, राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने लगाया है.

मौसम केंद्र, रांची के अनुसार, 17 से 21 जनवरी के दौरान सुबह में कोहरा या धुंध रहेगा. वहीं, आसमान मुख्यत: साफ रहेंगे. अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है. अगले 3-4 दिनों तक स्थिति ऐसी ही रहेगी. अगले दो से तीन दिनों तक सुबह में कोहरा छाया रहेगा. बाद में आसमान साफ रहेगा.

वहीं, मौसम केंद्र ने आगामी 22 जनवरी को सुबह में कोहरा या धुंध रहने तथा बाद में आंशिक बादल छाये रहने की संभावना जतायी है. इसके अगले दिन यानी 23 जनवरी को राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश की भी संभावना व्यक्त की है. बारिश होने से ठंड भी बढ़ने की संभावना जतायी है. पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 24.4 डिग्री सेेल्सियस चाईबासा में दर्ज की गयी, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान गोड्डा में 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में बढ़ेगी और ठंड या मिलेगी जल्द राहत, किन जिलों में हैं बारिश के आसार

इधर, पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद राजधानी का अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा. आगामी 22 जनवरी तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहेगा.

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह में देर तक कोहरा रहने के कारण वाहन चालकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गयी है. कहा कि अधिक कोहरा होने के कारण अपने वाहनों की लाइट चलाकर धीरे-धीरे चलें. अगर बहुत जरूरी हो, तो ही वाहन का उपयोग करें. साथ ही उन्होंने बच्चों समेत लोगों से भी ठंड से बचने की सलाह दी है.

Posted By: Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola