झारखंड की कृतिका पांडे की रचना ‘द ग्रेट इंडियन टी एंड स्नैक्स’ को राष्ट्रमंडल लघुकथा पुरस्कार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी बधाई

Jharkhand News, Ranchi News, Kritika Pandey, 2020 Commonweath Short Story Prize, Hemant Soren : रांची : झारखंड की कृतिका पांडे को वर्ष 2020 का राष्ट्रमंडल लघुकथा पुरस्कार मिला है. इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें बुधवार को ट्वीट करके बधाई दी. श्री सोरेन ने अपने ट्वीट में कहा, ‘राष्ट्रमंडल का यह वैश्विक पुरस्कार जीतने पर रांची की कृतिका पांडे को हार्दिक शुभकामनाएं. यह पुरस्कार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर इस बात का घोतक है कि झारखंड के युवा सभ क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं.
रांची : झारखंड की कृतिका पांडे को वर्ष 2020 का राष्ट्रमंडल लघुकथा पुरस्कार मिला है. इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें बुधवार को ट्वीट करके बधाई दी. श्री सोरेन ने अपने ट्वीट में कहा, ‘राष्ट्रमंडल का यह वैश्विक पुरस्कार जीतने पर रांची की कृतिका पांडे को हार्दिक शुभकामनाएं. यह पुरस्कार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर इस बात का घोतक है कि झारखंड के युवा सभ क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं.
कृतिका को जून, 2020 में एशिया क्षेत्र के लिए राष्ट्रमंडल लघुकथा पुरस्कार, 2020 देने की घोषणा की गयी. रांची की कृतिका पांडे को यह पुरस्कार उनकी कहानी ‘द ग्रेट इंडियन टी एंड स्नेक्स’ (The Great Indian Tee and Snakes) के लिए दिया गया है. वर्ष 2012 में इस पुरस्कार की शुरुआत हुई थी. यह सम्मान सर्वश्रेष्ठ लघुकथा के लिए दिया जाता है.
कॉमनवेल्थ फाउंडेशन द्वारा संचालित और वित्त पोषित अप्रकाशित लघु कथा के लिए यह पुरस्कार एशिया, पैसिफिक, अफ्रीका-कनाडा, यूरोप और कैरेबियन देशों के 5 क्षेत्रीय विजेताओं को प्रदान किया जाता है. कॉमनवेल्थ लघु कहानी प्रतियोगिता एक वार्षिक पुरस्कार है. यह राष्ट्रमंडल फाउंडेशन की सांस्कृतिक पहल कॉमनवेल्थ राइटर्स द्वारा चलाया जाता है.
वर्ष 2020 में रांची की कृतिका पांडे को कॉमनवेल्थ लघु कथा के लिए ओवरऑल विनर घोषित किया गया है. राष्ट्रमंडल फाउंडेशन द्वारा आयोजित लघु कथा के लिए 49 राष्ट्रमंडल देशों के 5,107 प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जिसमें कृतिका ओवरऑल विनर बनीं.
पांच हजार पाउंड के इस पुरस्कार के लिए कृतिका पांडे की उस कृति को चुना गया है, जो गांव की एक हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के की कहानी बयां करती है. इसका अंत बेहद त्रासदीपूर्ण होता है. कृतिका की लघु कथा के बारे में कहा गया है कि यह आधुनिक भारत की सच्चाई को बयां करता है.
Posted By : Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




