ePaper

JAC Result 2020, JAC 10th, 12th Board Result : झारखंड मैट्रिक व इंटर बोर्ड का रिजल्ट दो-तीन दिन में संभव

Updated at : 01 Jul 2020 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
JAC-Board-Results

जैक बोर्ड में बेटियों ने मारी बाजी. एससी व पिछड़ा वर्ग की बेटियों का रहा जलवा. प्रतीकात्मक तस्वीर

JAC Result 2020, JAC 10th, 12th Board Result : रांची : झारखंड बोर्ड जल्दी ही मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट जारी करेगा. उम्मीद की जा रही है कि दो-तीन दिन के भीतर ही 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट आ जायें. झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने पिछले दिनों खुद ही कहा था कि मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट जुलाई के पहले सप्ताह में जारी कर दिये जायेंगे. JAC के वर्ष 2020 के रिजल्ट भी ऑनलाइन ही जारी किये जायेंगे. जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, विद्यार्थी जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर jac.jharkhand.gov.in, jac.nic.in पर अपने रिजल्ट देख सकेंगे.

विज्ञापन

JAC Result 2020, JAC 10th, 12th Board Result : रांची : झारखंड बोर्ड जल्दी ही मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट जारी करेगा. उम्मीद की जा रही है कि दो-तीन दिन के भीतर ही 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट आ जायें. झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने पिछले दिनों खुद ही कहा था कि मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट जुलाई के पहले सप्ताह में जारी कर दिये जायेंगे. JAC के वर्ष 2020 के रिजल्ट भी ऑनलाइन ही जारी किये जायेंगे. जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, विद्यार्थी जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर jac.jharkhand.gov.in, jac.nic.in पर अपने रिजल्ट देख सकेंगे.

इस वर्ष अभी हाल ही में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) के नाम से एक फर्जी वेबसाइट का पता चला था, जिसे जैक ने ब्लॉक करवा दिया. इसलिए छात्रों को सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि फर्जी वेबसाइट आपकी सारी जानकारी लेने के बाद आपको काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए वेबसाइट पर अपनी जानकारी सार्वजनिक करने से पहले बेहद सावधानीपूर्वक वेबसाइट की जांच कर लें. यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपको लेने के देने पड़ सकते हैं.

पिछले दिनों जैक ने कहा था कि जुलाई के प्रथम सप्ताह में 12वीं के बच्चों की कॉपी की जांच पूरी कर ली जायेगी. इसके बाद रिजल्ट जारी कर दिये जायेंगे. यह भी कहा था कि मैट्रिक के विद्यार्थियों की कॉपी की जांच का काम जून के मध्य में ही पूरा हो गया. बोर्ड के मुताबिक, 6 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने इस बार बोर्ड के इम्तिहान दिये थे.

Also Read: In Pics : दीपिका कुमारी कल अतनु के साथ लेंगी सात फेरे, शादी से पहले पीली साड़ी में ऐसी दिखीं आर्चरी क्वीन

फरवरी के महीने में 11 से 28 तारीख के बीच 10वीं का इम्तिहान हुआ था. आमतौर पर मई में दसवीं के रिजल्ट जारी कर दिये जाते थे. लेकिन, वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते इस बार समय पर रिजल्ट का प्रकाशन नहीं हो पाया. हालांकि, जैक पूरी तैयारी कर रहा है कि जल्द से जल्द 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी कर दिये जायें.

जैक जैसे ही रिजल्ट जारी कर देगा, विद्यार्थी इन वेबसाइट्स (jac.nic.in, jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in and jharresults.nic.in) पर अपने परीक्षा परिणाम देख पायेंगे. परीक्षा में फेल होने वाले विद्यार्थी या जो अपने परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे, वे झारखंड बोर्ड कंपार्टमेंटल/इंप्रूवमेंट एग्जाम दे पायेंगे. रिजल्ट के प्रकाशन के तत्काल बाद इन परीक्षाओं के लिए फॉर्म उपलब्ध हो जायेंगे.

आमतौर पर परीक्षा संपन्न होने के 40 से 45 दिन के बाद झारखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करता रहा है. जून का महीना बीत गया, लेकिन, बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों की तिथि के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. जैक ने इस साल की कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं दो पालियों में करायी थी. पहली पाली में मैट्रिक यानी कक्षा 10 की परीक्षा सुबह 9:45 बजे से 1:00 बजे के बीच हुई थी.

दूसरी पाली में इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12 की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 के बीच आयोजित की गयी थी. ये परीक्षाएं कुल 1,410 सेंटर्स में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संपन्न हुईं. जैक के सचिव महीप कुमार सिंह ने बताया कि करीब 6.2 लाख से ज्यादा बच्चों ने इस साल बोर्ड की परीक्षा दी थी.

Also Read: Jharkhand News : सोशल मीडिया पर सबसे लोकप्रिय सीएम बने हेमंत, छह महीने में 3.95 लाख पहुंची फॉलोअर्स की संख्या… पढ़ें झारखंड की टॉप 5 खबरें…

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 की परीक्षा में लड़कों का रिजल्ट लड़कियों की तुलना में बेहतर था. उस परीक्षा में 1,67,916 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में, 1,25,853 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में एवं 16,389 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए थे. यहां बताना प्रासंगिक होगा कि इस वर्ष वाणिज्य और गृह विज्ञान की पहली परीक्षा 11 फरवरी को हुई थी, जबकि अंतिम दिन यानी 28 फरवरी, 2020 को संस्कृत विषय की परीक्षा ली गयी थी.

जैक बोर्ड की परीक्षा 2020 से जुड़े कुछ आंकड़े

  • 1410 सेंटर पर हुई झारखंड बोर्ड परीक्षा

  • 387,021 छात्र-छात्राओं ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए कराया था रजिस्ट्रेशन

  • 234,363 छात्र-छात्राओं ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था

  • 940 सेंटर बने थे जैक 10वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए

  • 470 सेंटर पर हुई जैक 12वीं बोर्ड की परीक्षा

10वीं के परीक्षा परिणाम की अब तक की तारीखें

  • 16 मई, 2019

  • 12 जून, 2018

  • 30 मई, 2017

  • 20 मई, 2016

  • 27 अप्रैल, 2015

  • 29 अप्रैल, 2014

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola