ePaper

Jharkhand News: झारखंड कैबिनेट की बैठक अब 1 दिसंबर को, प्रोजेक्ट भवन में शाम 4 बजे से होगी मीटिंग

Updated at : 24 Nov 2022 1:52 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: झारखंड कैबिनेट की बैठक अब 1 दिसंबर को, प्रोजेक्ट भवन में शाम 4 बजे से होगी मीटिंग

झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) में होने वाली कैबिनेट की बैठक की तारीख में बदलाव हुआ है. अब कैबिनेट की बैठक 1 दिसंबर को होगी. इसकी जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा दी गयी है. ये बैठक शाम 4 बजे से होगी.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड कैबिनेट की बैठक अब 1 दिसंबर को होगी. पहले ये बैठक 28 नवंबर को बुलायी गयी थी. झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) में होने वाली कैबिनेट की बैठक की तारीख में बदलाव की जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा दी गयी है. ये बैठक शाम 4 बजे से होगी.

28 नवंबर की जगह 1 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है कि 28 नवंबर यानी सोमवार को शाम 4 बजे से होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक अब 1 दिसंबर यानी गुरुवार को 4 बजे से होगी. मंत्रिपरिषद यानी कैबिनेट की बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी.

Also Read: Jharkhand Breaking News LIVE : झारखंड कैबिनेट की बैठक अब 1 दिसंबर को

कैबिनेट की पिछली बैठक में लिए गए थे कई अहम फैसले

झारखंड कैबिनेट की बैठक की तारीख में बदलाव किया गया है. पहले ये बैठक 28 नवंबर को होनी थी. अब ये मीटिंग 1 दिसंबर को होगी. प्रोजेक्ट भवन में शाम 4 बजे से कैबिनेट की बैठक होगी. इससे पहले 10 नवंबर को कैबिनेट की बैठक बुलायी गयी थी. इसमें मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना समेत अन्य कई अहम योजनाओं पर मुहर लगायी गयी थी. इससे पहले 21 अक्टूबर को हुई कैबिनेट की बैठक में में सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कई अहम फैसले लिए गए थे. झारखंड इथेनॉल प्रोडक्शन प्रोमोशन नीति-2022 और झारखंड आकस्मिकता निधि अधिनियम-2001 में संशोधन करने की भी स्वीकृति दी गई थी.

Also Read: केंद्रीय संचार ब्यूरो की चित्र प्रदर्शनी : पलामू MP बीडी राम ने किया उद्घाटन, समाजसेवी मोहन बाबू सम्मानित

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola