झारखंड तीरंदाजी की 24 सदस्यीय टीम गुजरात रवाना, 36 वें राष्ट्रीय खेल में लेगी हिस्सा

Updated:
विज्ञापन

36 वें राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने के लिये झारखंड की तीरंदाजी टीम बुधवार को गुजरात के लिए रवाना हो गयी. केंद्रीय मंत्री सह भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा की पहल पर झारखंड आर्चरी टीम के 24 सदस्यीय दल इस बार ट्रेन के बदले हवाई जहाज से गुजरात के लिये रवाना हुई.

विज्ञापन

Saraikela Kharsawan News: 36 वें राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने के लिये झारखंड की तीरंदाजी टीम बुधवार को गुजरात के लिए रवाना हो गयी. 24 सदस्यीय टीम में तीरंदाजों के साथ साथ कोच व मैनेजर भी शामिल हैं. 29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक प्रतियोगिता का आयोजन गुजरात के राजकोट में किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

हवाई जहाज से गुजरात के लिये हुई रवाना

केंद्रीय मंत्री सह भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा की पहल पर 36वें नेशनल गेम्स में भाग लेने के लिये झारखंड आर्चरी टीम के 24 सदस्यीय दल इस बार ट्रेन के बदले हवाई जहाज से गुजरात के लिये रवाना हुई. रांची एयरपोर्ट से सभी खिलाड़ियों ने गुजरात स्थित राजकोट के लिए उड़ान भरी. इसके पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने राज्य के खिलाड़ियों को उनके बेहतर प्रर्दशन के लिए शुभकामनाएं दी. केंद्रीय मंत्री के साथ-साथ झारखंड तीरंदाजी संघ के वरीय उपाध्यक्ष नेहा महतो, झारखंड तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, झारखंड तीरंदाजी संघ के सचिव द्रोणाचार्य पूर्णिमा महतो, भारतीय तीरंदाजी संघ के संयुक्त सचिव सुमंत मोहंती, तीरंदाजी के कोच हरेंद्र सिंह समेत जिले के खेल प्रेमियों ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी.

झारखंड की टीम में सरायकेला-खरसावां के दो तीरंदाज

गुजरात में होने वाली 36वें नेशनल गेम्स के तीरंदाजी प्रतियोगिता में सरायकेला-खरसावां जिला के दो तीरंदाज भाग लेंगे. सरायकेला-खरसावां जिला के विनोद स्वांसी का रिकर्व राउंड में तथा अनिल लौहार का इंडियन राउंड में झारखंड तीरंदाजी टीम में शामिल किये गये है. कांड्रा के पिंडराबेडा गांव का अनिल लौहरा वर्ष 2019 में सीनियर नेशनल आर्चेरी व स्कूल नैशनल आर्चेरी चांपियनशीप में स्वर्ण पदक जीत चुका है. इसी तरह कुचाई के अरुवां गांव के विनोद स्वांसी कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुका है. इन दोनों ही तीरंदाजों से सरायकेला-खरसावां जिला तीरंदाजी संघ को काफी उम्मीदें है. संघ ने उम्मीद जताया कि प्रतियोगिता में ये तीरंदाज बेहतर प्रदर्शन कर जिला का मान बढ़ायेंगे. जिला तीरंदाजी संघ की अध्यक्षा मीरा मुंडा, उपाध्यक्ष पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, सचिव सुमंत मोहंती, उत्तम मिश्रा, उदय सिंहदेव, अजय मिश्रा आदि ने तीरंदाजों को शुभकामनायें दी है.

रिपोर्ट : शचिंद्र कुमार दाश, सरायकेला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola