ePaper

झारखंड: पंकज मिश्रा से जुड़े अवैध खनन मामले की सीबीआई जांच की मांग पर हाईकोर्ट ने दिया ये निर्देश

Updated at : 27 Apr 2023 5:16 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड: पंकज मिश्रा से जुड़े अवैध खनन मामले की सीबीआई जांच की मांग पर हाईकोर्ट ने दिया ये निर्देश

झारखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को अवैध खनन से जुड़े मामले में सुनवाई. पंकज मिश्रा समेत अन्य के खिलाफ दाखिल पीआईएल पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र व जस्टिस आनंद सेन की खंडपीठ ने प्रार्थी को निर्देश दिया है कि वह दस्तावेज के साथ अपना फर्ज बयान लोकल थाना में दर्ज कराएं.

विज्ञापन

रांची, राणा प्रताप: पंकज मिश्रा से जुड़े अवैध खनन मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर आज गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र व जस्टिस आनंद सेन की खंडपीठ में इस मामले की सुनवाई की गयी. खंडपीठ ने प्रार्थी को निर्देश दिया कि दस्तावेज के साथ अपना फर्ज बयान लोकल थाना में दर्ज कराएं. यदि थाना प्रभारी को आरोप गंभीर प्रतीत होता है, तो वह हाईकोर्ट का आदेश जारी होने के 7 दिन के अंदर एफआईआर दर्ज करें.

अवैध खनन की सीबीआई जांच की मांग

झारखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को अवैध खनन से जुड़े मामले में सुनवाई. पंकज मिश्रा समेत अन्य के खिलाफ दाखिल पीआईएल पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र व जस्टिस आनंद सेन की खंडपीठ ने प्रार्थी को निर्देश दिया है कि वह दस्तावेज के साथ अपना फर्ज बयान लोकल थाना में दर्ज कराएं. यदि थाना प्रभारी को आरोप गंभीर प्रतीत होता है, तो वह हाईकोर्ट का आदेश जारी होने के 7 दिन के अंदर एफआईआर दर्ज करें. प्रार्थी तीर्थनाथ आकाश ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल कर अवैध माइनिंग की सीबीआई जांच की मांग की है.

Also Read: झारखंड: पत्थर से कूचकर अधेड़ की हत्या, हड़ही नदी के पास से शव बरामद

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola