ePaper

झारखंड: पत्थर से कूचकर अधेड़ की हत्या, हड़ही नदी के पास से शव बरामद

Updated at : 27 Apr 2023 3:54 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड: पत्थर से कूचकर अधेड़ की हत्या, हड़ही नदी के पास से शव बरामद

परिजनों के अनुसार बुधवार की रात 8 बजे भैंस बांधने के बाद रामस्वरूप यादव गांव की दुकान की ओर गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे. रात से ही उनकी खोजबीन की जा रही थी. गुरुवार सुबह रामस्वरूप के पिता पूरन शौच के लिए निकले थे. तभी उन्होंने शव देखा.

विज्ञापन

हरिहरगंज (पलामू): झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के अकौनी गांव में 55 वर्षीय रामस्वरूप यादव (पिता पूरन यादव) की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गयी. रामस्वरूप बुधवार की रात भैंस बांधने के बाद गांव की दुकान की ओर गए हुए थे. इसके बाद से घर नहीं लौटे. गुरुवार की सुबह घर से 200 मीटर दूर दक्षिण दिशा में हड़ही नदी के किनारे खून से लथपथ शव बरामद किया गया. मृतक की कनपटी पर वार किया गया था. सूचना पर पथरा पिकेट प्रभारी नीतीश कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुयी है.

रात को वापस नहीं लौटे घर

परिजनों के अनुसार बुधवार की रात 8 बजे भैंस बांधने के बाद रामस्वरूप यादव गांव की दुकान की ओर गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे. रात से ही उनकी खोजबीन की जा रही थी. गुरुवार सुबह रामस्वरूप के पिता पूरन शौच के लिए निकले थे. इसी क्रम में घर से दक्षिण दिशा की ओर करीब 200 मीटर दूर हड़ही नदी के किनारे पर शव देखा. सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी. हरिहरगंज के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास, एसआई निरंजन कुमार, निर्भय कुमार, शिव शंकर उरांव आदि घटनास्थल पर पहुंचे. घटनास्थल पर शव के पास करीब 2 किलो का पत्थर भी रखा हुआ था. पत्थर पर खून लगे हुए थे.

Also Read: झारखंड का एक ऐसा गांव, जिसका नाम बताने में ग्रामीणों को आती है काफी शर्म, आप भी नाम सुनकर चौंक उठेंगे

घटना के वक्त घर पर नहीं थी मृतक की पत्नी

आशंका व्यक्त की जा रही है कि पत्थर से अधेड़ के चेहरे और कनपटी पर वार किया गया होगा. थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है. पत्थर सहित अन्य सामान मौके से जब्त किए गए हैं. कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. घटना रात 9 बजे के आसपास बताई जा रही है. घर से दुकान के लिए निकलने के बाद रामस्वरूप हड़ही नदी किनारे क्यों पहुंचे, इसकी छानबीन की जा रही है. परिजनों ने हत्या के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है. घटना के वक्त रामस्वरूप की पत्नी सोनमतिया देवी घर पर नहीं थी.

Also Read: झारखंड का एक ऐसा गांव, जिसका नाम बताने में पहले ग्रामीणों को आती थी काफी शर्म, अब गर्व से बताते हैं ये नाम

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola