ePaper

ICSE Class 10, ISC Class 12 Result 2021 : झारखंड में 10वीं के 99.99 फीसदी,12वीं के 99.90 फीसदी विद्यार्थी पास

Updated at : 24 Jul 2021 4:44 PM (IST)
विज्ञापन
ICSE Class 10, ISC Class 12 Result 2021 : झारखंड में 10वीं के 99.99 फीसदी,12वीं के 99.90 फीसदी विद्यार्थी पास

ICSE Class 10, ISC Class 12 Result 2021, रांची न्यूज : सीआईएससीई यानी काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा आज शनिवार को 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी गयी. झारखंड में 10वीं के 99.99 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं, जबकि 12वीं के 99.90 फीसदी विद्यार्थी पास हुए.

विज्ञापन

ICSE Class 10, ISC Class 12 Result 2021, रांची न्यूज : सीआईएससीई यानी काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा आज शनिवार को 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी गयी. झारखंड में 10वीं के 99.99 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं, जबकि 12वीं के 99.90 फीसदी विद्यार्थी पास हुए.

झारखंड में 10वीं से 13641 विद्यार्थी थे. इनमें 7335 लड़के, जबकि 6306 लड़कियां थीं. 53.77 फीसदी लड़के थे, जबकि 46. 23 फीसदी लड़कियां थीं. 99.99 फीसदी विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है. लड़कों का प्रदर्शन, लड़कियों से बेहतर रहा है. 100 फीसदी लड़कों ने परीक्षा पास की है, जबकि 99.98 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं.

Also Read: ICSE Class 10, ISC Class 12 Result Declared: 10वीं का 99.98 फीसद व 12वीं 99.76 फीसद रहा पास प्रतिशत

12वीं के लिए 4823 विद्यार्थी थे. इनमें 2302 लड़के थे यानी 47.73 फीसदी लड़के शामिल थे. 2521 लड़कियां थीं यानी 52.27 फीसदी लड़कियां थीं. इनमें 99.90 विद्यार्थी पास हुए हैं. इसमें लड़कों से बेहतर प्रदर्शन लड़कियों का रहा है. 99.96 फीसदी लड़कियां पास हुईं, जबकि 99. 83 फीसदी लड़के पास हुए हैं.

Also Read: सावन में घर बैठे करें पहाड़ी बाबा का ऑनलाइन दर्शन, ऐसे कर सकेंगे रुद्राभिषेक व विशेष पूजा

बोर्ड द्वारा जारी रिजल्ट की बात करें, तो आईसीएसई पास प्रतिशत 99.98 फीसदी रहा. आईएससी पास प्रतिशत 99.76 फीसदी है. आईसीएसई में लड़कियों और लड़कों का पास प्रतिशत 99.98 फीसदी रहा है. आईएससी के लिए लड़कों और लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत क्रमश: 99.86 और 99.66 फीसदी रहा.

Also Read: झारखंड में वज्रपात से बचाव की नहीं है पुख्ता तैयारी, 9 वर्षों में 1568 लोगों ने गंवा दी जान,ये है पूरी डिटेल्स

देश के कुल विद्यार्थी : 219,499

लड़के : 1,18,846 या 54.14%

लड़कियां : 1,00,653 या 45.86%

Also Read: झारखंड में अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, कब होगी भारी बारिश, इस तारीख से होगा मौसम साफ

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola