ePaper

सावन में घर बैठे करें पहाड़ी बाबा का ऑनलाइन दर्शन, ऐसे कर सकेंगे रुद्राभिषेक व विशेष पूजा

Updated at : 24 Jul 2021 3:50 PM (IST)
विज्ञापन
सावन में घर बैठे करें पहाड़ी बाबा का ऑनलाइन दर्शन, ऐसे कर सकेंगे रुद्राभिषेक व विशेष पूजा

Sawan 2021, रांची न्यूज : कोरोना (Coronavirus) के कारण रांची के पहाड़ी मंदिर (Pahari mandir) में इस वर्ष भी सावन (Sawan 2021) में भक्तों के प्रवेश पर पाबंद रहेगी. हालांकि श्रद्धालु यूट्यूब और रांची पहाड़ी की वेबसाइट पर हर दिन लाइव पूजा देख सकते हैं. ऑनलाइन विशेष पूजा की भी व्यवस्था की गयी है.

विज्ञापन

Sawan 2021, रांची न्यूज : कोरोना (Coronavirus) के कारण रांची के पहाड़ी मंदिर (Pahari mandir) में इस वर्ष भी सावन (Sawan 2021) में भक्तों के प्रवेश पर पाबंद रहेगी. हालांकि श्रद्धालु यूट्यूब और रांची पहाड़ी की वेबसाइट पर हर दिन लाइव पूजा देख सकते हैं. ऑनलाइन विशेष पूजा की भी व्यवस्था की गयी है.

आपको बता दें कि रांची के पहाड़ी मंदिर (Pahari mandir Ranchi) में सुबह 4:30 बजे से पूजा का लाइव प्रसारण (live telecast) शुरू होगा, जो रात आठ बजे तक जारी रहेगा. भक्तों के लिए ऑनलाइन विशेष पूजा (online special puja) की भी व्यवस्था की गयी है. इसके लिए 101 रुपये ऑनलाइन राशि जमा करनी होगी. इसके बाद उनके नाम से एक लोटा जल, विल्वपत्र, बाबा को समर्पित किया जायेगा.

Also Read: झारखंड में वज्रपात से बचाव की नहीं है पुख्ता तैयारी, 9 वर्षों में 1568 लोगों ने गंवा दी जान,ये है पूरी डिटेल्स

रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति (Ranchi Pahari Temple Development Committee) के कोषाध्यक्ष अभिषेक आनंद ने कहा कि इसके अलावा ऑनलाइन रुद्राभिषेक (online rudrabhishek) की भी व्यवस्था की गयी है. इसके लिए 1101 रुपये ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा. इधर, सावन के अवसर पर प्रत्येक सोमवार (sawan somvar 2021) को बाबा का विशेष शृंगार होगा

Also Read: झारखंड में सेना बहाली के लिए होने वाली सामान्य प्रवेश परीक्षा कोरोना के कारण स्थगित

श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि पूजा-अर्चना के लिए मंदिर नहीं आयें. घर में ही पूजा करें, ताकि कोरोना पर अंकुश लग सके. पहाड़ी मंदिर में प्रत्येक सोमवार को प्रातः चार बजे सरकारी पूजा अर्चना कोविड नियम के अनुरूप होगी. इसमें समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे.

Also Read: झारखंड में अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, कब होगी भारी बारिश, इस तारीख से होगा मौसम साफ

पहाड़ी बाबा का ऐसे करें ऑनलाइन दर्शन

लाइव दर्शन करने का लिंक https://www.youtube.com/channel/UC5LcXhuM8p8NRJWIlhnaDA

रूद्राभिषेक की राशि (1101 रुपये) जमा करने का लिंक https://paharimandirranchi.com/booking/rudra.php

विशेष पूजा के लिए राशि जमा करने का लिंक https://paharimandirranchi.com/booking/visheshpujan.php है.

Also Read: झारखंड के देवघर में फोन-पे पर कैशबैक का झांसा देकर करते थे ठगी, 5 साइबर ठगों को पुलिस ने दबोचा

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola