ePaper

Cyber Crime : झारखंड पुलिस की ये पहल साइबर क्राइम रोकने में होगी कितना कारगर

Updated at : 25 Nov 2020 1:45 PM (IST)
विज्ञापन
Cyber Crime : झारखंड पुलिस की ये पहल साइबर क्राइम रोकने में होगी कितना कारगर

Cyber Crime : रांची : साइबर क्राइम. झारखंड में तेजी से साइबर क्राइम बढ़ रहे हैं. पुलिस के तमाम प्रयास के बाद भी मामले नियंत्रित नहीं हो पा रहे हैं. ऐसे में साइबर अपराध को रोकने के लिए झारखंड पुलिस ने लोगों को जागरूक करने की पहल की है. इसके लिए झारखंड पुलिस ने 36 पेज की जागरूकता पुस्तिका जारी की है. इसमें साइबर क्राइम के कारण व उससे बचाव की जानकारी दी गयी है.

डिजिटल युग में सुविधाएं बढ़ी हैं. इससे जिंदगी आसान बन गयी है. घंटों के काम चुटकी में हो जा रहे हैं, लेकिन इसने हमारे जीवन में परेशानी भी बढ़ा दी है. इन्हीं परेशानियों में एक है साइबर अपराध. आप एक भूल करेंगे और खाते से पैसे गायब. साइबर क्राइम बड़ी चुनौती बन गयी है. पुलिस के तमाम प्रयास के बाद भी ये मामले नियंत्रित नहीं हो पा रहे हैं. झारखंड के जामताड़ा जिले के साइबर अपराधी देशभर में कुख्यात हैं.

Also Read: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर झारखंड कांग्रेस ने जताया शोक, सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

डिजिटल युग में वित्तीय लेन-देन, सोशल नेटवर्किंग, गेम खेलने या इंटरनेट पर सर्च करते समय सतर्कता और सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है. थोड़ी सी चूक हुई कि आप परेशानी में पड़ सकते हैं. आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसीलिए झारखंड पुलिस ने साइबर क्राइम पर रोक के लिए जागरूकता पुस्तिका जारी की है. इसके जरिए लोगों को जागरूक करना है, ताकि वे सतर्क रहें और सुरक्षित रहें. साइबर अपराधियों के झांसे में नहीं आयें.

Also Read: Fodder Scam : लालू प्रसाद यादव से जुड़े चारा घोटाला में सीबीआई ने किस आधार पर हाईकोर्ट में जमानत का विरोध किया, पढ़िए ये रिपोर्ट

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola