Coronavirus Jharkhand News : 24 घंटे में कोरोना से 15 की मौत, 1207 नये पॉजिटिव मिले

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Sep 2020 6:58 AM

विज्ञापन

झारखंड में मंगलवार को 24 घंटे में 15 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी है. इनमें जमशेदपुर से सात, प. सिंहभूम से चार, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा व दुमका के एक-एक मरीजों की मौत हो गयी है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड में मंगलवार को 24 घंटे में 15 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी है. इनमें जमशेदपुर से सात, प. सिंहभूम से चार, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा व दुमका के एक-एक मरीजों की मौत हो गयी है. कोरोना से अबतक 641 की मौत हो गयी है. मंगलवार को 1207 नये संक्रमित मिले हैं और 1427 स्वस्थ हुए हैं. अबतक 73948 संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें 60027संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं. इस समय एक्टिव केस 13280 है.

नये मिले संक्रमितों में बोकारो से 67, चतरा से छह, देवघर से 33,धनबाद से 94, दुमका से 12, जमशेदपुर से 124, गढ़वा से 14,गिरिडीह से 18, गोड्डा से 67, गुमला से 10, हजारीबाग से 71, जामताड़ा से आठ, खूंटी से दो, कोडरमा से 13, लातेहार से 10, लोहरदगा से 13, पाकुड़ से चार, पलामू से 110, रामगढ़ से 59, रांची से 278, साहिबगंज से आठ, सरायकेला से 73, सिमडेगा से आठ व प सिंहभूम से 105 संक्रमित मिले हैं.

Also Read: Jharkhand Vidhansabha Monsoon Session : नियोजन नीति को लेकर पक्ष-विपक्ष में तकरार, हेमंत सोरेन ने कहा- भाजपा सरकार ने राज्य को दो हिस्से में बांटा

1427 स्वस्थ हुए : झारखंड में मंगलवार को 1427 मरीज स्वस्थ हुए हैं. इनमें बोकारो से 48, चतरा व देवघर से 37-37, धनबाद से 68, दुमका से 10, जमशेदपुर से 326, गढ़वा से 23,गिरिडीह से 11, गोड्डा से 22, गुमला से 47, हजारीबाग से 85, खूंटी से 15, कोडरमा से आठ,लातेहार से सात, पाकुड़ से छह, पलामू व रामगढ़ से 68-68, रांची से 304, साहिबगंज से छह, सरायकेला से 65, सिमडेगा से 88 व प सिंहभूम से 78 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किये गये हैं.

26763 सैंपल की हुई जांच,10047 बैकलॉग में : मंगलवार को 25925 नये सैंपल लिये गये और 27763 सैंपल की जांच हुई है. राज्य में अबतक 1874468 सैंपल लिये गये हैं और 1864421 सैंपल की जांच हुई है. इस समय बैकलॉग में 10047 सैंपल हैं.

रिकवरी रेट बढ़कर 81.17 : झारखंड में रिकवरी रेट लगभग एक प्रतिशत बढ़ गया है. सोमवार को रिकवरी रेट 80.55 प्रतिशत था, जो मंगलवार को बढ़कर 81.17 प्रतिशत हो गया है. राष्ट्रीय औसत 80.90 प्रतिशत है. वहीं मरीजों के दोगुने होने की दर 36 दिन हो गयी है. रांची में मिले 278 नये संक्रमित, 304 स्वस्थ भी हुएरिकवरी रेट 81.17 प्रतिशत हुआ

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola