Chhath Puja 2021 : महापर्व छठ की तैयारी शुरू, छठ घाटों की साफ-सफाई की ये है तैयारी

Updated:
विज्ञापन

रांची नगर निगम ने महापर्व छठ को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए शहर के तालाबों की साफ-सफाई की रणनीति बनायी गयी है. शहर के जिन तालाबों में छठ पूजा होती है, उनकी सूची तैयार की गयी है, ताकि साफ-सफाई की व्यवस्था की जा सके.

विज्ञापन

Chhath Puja 2021, रांची न्यूज : नेम-निष्ठा और लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारी शुरू हो गयी है. रांची नगर निगम ने भी छठ घाटों की साफ-सफाई समेत पूरी व्यवस्था पर नजर रखने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है. पूरे शहर को चार जोन में बांटा गया है. इतना ही नहीं, छठ घाटों की साफ-सफाई को लेकर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची नगर निगम ने महापर्व छठ को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए शहर के तालाबों की साफ-सफाई की रणनीति बनायी गयी है. शहर के जिन तालाबों में छठ पूजा होती है, उनकी सूची तैयार की गयी है, ताकि साफ-सफाई की व्यवस्था की जा सके. इतना ही नहीं, घाटों की सफाई के लिए कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गयी है.

Also Read: Tourist Places In Jharkhand : झारखंड में जंगल सफारी से पर्यटन स्थलों का आनंद ले रहे पर्यटक, ऐसे करें बुकिंग

महापर्व छठ के लिए तालाबों की सफाई बेहतर तरीके से हो, इसके लिए पूरे शहर को चार जोन में बांटा गया है. छठ घाटों की देखरेख का जिम्मा उप नगर आयुक्त रजनीश कुमार और सहायक नगर आयुक्त शीतल कुमारी को दिया गया है. इसके अलावा हर जोन के लिए जोनल सुपरवाइजर व सुपरवाइजरों की टीम को दिशा-निर्देश दिया गया है.

Also Read: Coronavirus In Jharkhand : झारखंड में कोरोना संक्रमण की दर 0.03 फीसदी, इन 14 जिलों में शून्य है संक्रमण दर

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola