ePaper

लॉकडाउन में फंसे झारखंड के प्रवासी मजदूरों को मदद दिलाने के लिए उपवास पर बैठे भाजपा के कई विधायक

Updated at : 17 Apr 2020 2:07 PM (IST)
विज्ञापन
लॉकडाउन में फंसे झारखंड के प्रवासी मजदूरों को मदद दिलाने के लिए उपवास पर बैठे भाजपा के कई विधायक

रांची : कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से घोषित लॉकडाउन के कारण जहां-तहां फंसे झारखंड के प्रवासी मजदूरों को राज्य सरकार से राहत दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक ने उपवास शुरू कर दिया है. विधायक का आरोप है कि हेमंत सोरेन सरकार दूसरे प्रदेशों में फंसे अपने राज्य के मजदूरों की मदद नहीं कर रही है. भाजपा विधायकों भानु प्रताप शाही और नवीन जायसवाल के उपवास को पार्टी के कई बड़े नेताओं का समर्थन मिला है.

विज्ञापन

रांची : कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से घोषित लॉकडाउन के कारण जहां-तहां फंसे झारखंड के प्रवासी मजदूरों को राज्य सरकार से राहत दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक ने उपवास शुरू कर दिया है. विधायक का आरोप है कि हेमंत सोरेन सरकार दूसरे प्रदेशों में फंसे अपने राज्य के मजदूरों की मदद नहीं कर रही है. भाजपा विधायकों भानु प्रताप शाही और नवीन जायसवाल के उपवास को पार्टी के कई बड़े नेताओं का समर्थन मिला है.

Also Read: Coronavirus Lockdown Jharkhand LIVE: खेलगांव के क्वारेंटाइन सेंटर से 53 लोगों को मिली छुट्टी

गढ़वा जिला के भवनाथपुर क्षेत्र के विधायक और प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री शाही ने शुक्रवार (17 अप्रैल, 2020) को अपने कांके रोड स्थित उमाशांति अपार्टमेंट में अपने आवास में एक दिवसीय उपवास शुरू किया. इसी तरह प्रवासी मजदूरों तक सहायता पहुंचाने के प्रति झारखंड सरकार के उदासीन एवं असहयोगात्मक रवैये के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोधस्वरूप हटिया विधायक नवीन जायसवाल भी अपने आवासीय परिसर में एकदिवसीय उपवास (अनशन) पर बैठे हैं.

श्री जायसवाल ने कहा कि झारखंड सरकार प्रवासी मजदूरों के साथ क्रूर मजाक कर रही है. प्रवासी मजदूरों के लिए 25 लाख रुपये ही उपलब्ध कराये गये हैं. यह पैसे सिर्फ 1,250 मजदूरों में ही बंट जायेगा. सरकार यह भूल रही है कि हर विधानसभा के औसतन 25,000 श्रमिक अन्य राज्यों में फंसे हुए हैं.

Also Read: लॉकडाउन : झारखंड के लोगों ने ओड़िशा में पुलिसकर्मियों पर किया हमला, दो गिरफ्तार

भाजपा विधायक ने कहा है कि ऐसी विपदा की घड़ी में झारखंड सरकार से अपील है कि जल्द से जल्द कोई ठोस कदम उठाकर ऐसे मजदूरों तक आवश्यक सुविधा उपलब्ध करायी जाये. वहीं, भानु प्रताप शाही ने कहा है कि वह एक दिन का उपवास कर रहे हैं. उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि अपने राज्य के लोगों के समर्थन में सभी अपने-अपने घर में रहकर उपवास करें और उनके अभियान का समर्थन करें.

भानु प्रताप और नवीन जायसवाल की पहल का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और पूर्व खेल मंत्री अमर बाउरी समेत अन्य नेताओं ने समर्थन किया है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री प्रकाश ने कहा कि आज पार्टी के नेता और भवनाथपुर के विधायक भानु प्रताप शाही उन कामगारों के समर्थन में एक दिन का उपवास कर रहे हैं, जो अन्य राज्यों में फंसे हैं.

Also Read: हॉटस्पॉट जिला बनने से एक कदम दूर रांची, हिंदपीढ़ी में लोगों के सड़क पर निकलने पर हाइकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव को नोटिस

श्री प्रकाश ने कहा कि आजीविका की तलाश में दूसरे राज्यों में गये कामगार तो वहां परेशान हैं ही, यहां रहने वाला उनका परिवार भी आर्थिक तंगी से जूझ रहा है. ऐसे लोगों के समर्थन में शाही का उपवास सराहनीय है. पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी ने भी विधायकों के इस कदम की सराहना की है. उन्होंने कहा है कि राज्य के बाहर फंसे एवं भूख की मार झेल रहे झारखंडी मजदूर भाई-बहनों के दुखों को आत्मसात करते हुए वह भी एक दिन का उपवास रख रहे हैं.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola