Jharkhand News : तेजस्वी यादव ने महंगाई के बहाने बीजेपी पर साधा निशाना, बोले-‘महंगाई डायन’ आज बन गयी है महबूबा

Updated:
विज्ञापन

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज रविवार को झारखंड के सीएम आवास पहुंचे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी मौजूद थे. तेजस्वी यादव ने आज झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर से भी मुलाकात की.

विज्ञापन

Jharkhand News, रांची न्यूज : बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने महंगाई के बहाने भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कभी महंगाई उनके लिए डायन थी, आज महबूबा बन गयी है. झारखंड में झामुमो और कांग्रेस मजबूत होंगे, तो राष्ट्रीय जनता दल (राजद) भी मजबूत होगा. वे आज रांची के कार्निवाल हॉल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे. इस दौरान उन्होंने पुराने कार्यकर्ताओं को फिर से जोड़ने का आह्वान किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज रविवार को झारखंड के सीएम आवास पहुंचे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी मौजूद थे. तेजस्वी यादव ने आज झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर से भी मुलाकात की. इसके बाद वे राजधानी रांची के कार्निवाल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए.

Also Read: Jharkhand News : झारखंड आरजेडी में जान फूंकने की तैयारी, दो दिवसीय दौरे पर रांची आ रहे तेजस्वी यादव

दो दिवसीय दौरे पर झारखंड की राजधाना रांची पहुंचे तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पहले भाजपा के लिए महंगाई डायन थी, लेकिन अब वह महबूबा हो गयी है. राजद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में झामुमो और कांग्रेस मजबूत होंगे, तो राजद(राष्ट्रीय जनता दल)भी मजबूत बनेगा. इसलिए उन्होंने पुराने राजद कार्यकर्ताओं को जोड़ने की अपील की.

Also Read: Tata Motors News : टाटा मोटर्स के कर्मचारियों को बोनस व स्थायीकरण की सौगात, इस तारीख तक अकाउंट में आयेगा बोनस

लालू प्रसाद के छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कल शनिवार को रांची पहुंचे थे. दो दिवसीय दौरे पर वे रांची पहुंचे और राजद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. बताया जा रहा है कि झारखंड में राजद को मजबूत बनाने के उद्देश्य से वे रांची पहुंचे हैं, ताकि कार्यकर्ताओं में उत्साह भरकर राजद को झारखंड में मजबूत किया जा सके.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन