Jharkhand News: रांची ACB ने की कार्रवाई, RIMS का क्लर्क कुंदन 5 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Apr 2022 1:23 PM
Jharkhand News: एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) से शिकायत की गयी थी कि सेवानिवृति के बाद पेंशन की राशि की निकासी के एवज में पेंशन शाखा में कार्यरत क्लर्क कुंदन कुमार उनसे 5 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है. इसके बाद एसीबी ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
Jharkhand News: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई करते हुए झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स के क्लर्क कुंदन कुमार को 5 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. एसीबी की टीम गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ कर रही है. एसीबी से शिकायत की गयी थी कि सेवानिवृति के बाद पेंशन की राशि की निकासी के एवज में पेंशन शाखा में कार्यरत क्लर्क कुंदन कुमार उनसे 5 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है.
पेंशन की राशि निकालने के एवज में रिश्वत
रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र के गाड़ीगांव स्थित पाहन टोली के शैलेंद्र कुमार (60 वर्ष) ने एसीबी को लिखित शिकायत की थी कि सेवानिवृति के बाद पेंशन की राशि की निकासी के एवज में पेंशन शाखा में कार्यरत क्लर्क कुंदन कुमार उनसे पैसे की मांग कर रहा है. वह रिश्वत देना नहीं चाहते हैं. एसीबी ने इस मामले का सत्यापन कराया. इसमें ये मामला सही पाया गया. इसके बाद आरोपी क्लर्क को गिरफ्तार कर लिया गया.
Also Read: Jharkhand News: रांची में जाम से मिलेगी मुक्ति, दो माह में शुरू होगा रातू एलिवेटेड रोड का निर्माण
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची की टीम को एक बार फिर सफलता हाथ लगी है. एसीबी की टीम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की और झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स की पेंशन शाखा में कार्यरत क्लर्क कुंदन कुमार को पांच हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया. इससे कुछ दिनों पहले एसीबी की टीम ने रांची एसएसपी के कार्यालय में कार्यरत क्लर्क दीपक को रंगेहाथ गिरफ्तार किया था.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










