ePaper

Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में मौसम विभाग ने शीतलहर की दी चेतावनी, इन 10 जिलों के लिये ऑरेंज अलर्ट जारी...

Updated at : 17 Dec 2020 8:35 AM (IST)
विज्ञापन
Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में मौसम विभाग ने शीतलहर की दी चेतावनी, इन 10 जिलों के लिये ऑरेंज अलर्ट जारी...

Amritsar: Locals warm themselves near a bonfire on a cold winter morning, in Amritsar, Monday, Dec. 14, 2020. (PTI Photo)(PTI14-12-2020_000069B)

Rajasthan Weather News: दिसंबर माह शुरू होते ही राजस्थान में सर्द हवा से लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है. बीच दिसंबर में बढ़ती ठंड ने लोगों को रजाई और कंबल में लिपटे रहने पर मजबूर कर दिया है. प्रदेश के कई हिस्सों में अब कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो चुकी है. इसी बीच मौसम विभाग ने भी शीतलहर की चेतावनी दे दी है. साथ ही 10 जिलों को ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है.

मौसम विभाग के अनुसार, अभी हाल फिलहाल में प्रदेशवासियों को सर्दी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है. अगले 48 घंटों में सूबे के कई हिस्सों का तापमान और भी कम होने की संभावना है. सुबह कोहरे ने लोगों को घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी है. वहीं मौसम विभाग ने भी शीतलहर की चेतावनी दे दी है.

मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों के लिये ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. अलवर, भरतपुर, बूंदी, सीकर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, झुंझुनू, श्रीगंगानगर, बीकानेर और चूरू में शीतलहर चलने की संभावना देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इन जिलों के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने के भी आसार हैं.

Also Read: Farmers Protest LIVE Updates : कृषि कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनावई, किसानों के समर्थन में संत बाबा राम सिंह ने की आत्महत्या

प्रदेश के लगभग सभी जिलों में पारा रिकॉर्ड स्तर पर नीचे लुढ़क रहा है. प्रदेश का हिल स्टेशन माउंट आबू सबसे सर्द क्षेत्र बना हुआ है. यहां पारा हाल में ही माइनस में जाने के बाद अब 1 डिग्री के करीब आकर थमा हुआ है. सूबे के कई इलाकों में सर्द हवाओं लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह से बदल दिया है.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola