राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और मौत, 31 जुलाई से पहले नहीं खुलेगा सालासर मंदिर

Author : Agency Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Jun 2020 3:54 PM

विज्ञापन

जयपुर : राजस्थान में कोरोना वायरस के संक्रमण से रविवार (21 जून, 2020) को चार और लोगों की मौत हो गयी. इससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 341 हो गयी है. इसके साथ ही 154 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 14691 हो गयी, जिनमें से 2955 मरीजों का इलाज चल रहा है. इस बीच, कहा गया है कि प्रसिद्ध सालासर मंदिर को 31 जुलाई से पहले भक्तों के लिए नहीं खोला जायेगा.

विज्ञापन

जयपुर : राजस्थान में कोरोना वायरस के संक्रमण से रविवार (21 जून, 2020) को चार और लोगों की मौत हो गयी. इससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 341 हो गयी है. इसके साथ ही 154 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 14691 हो गयी, जिनमें से 2955 मरीजों का इलाज चल रहा है. इस बीच, कहा गया है कि प्रसिद्ध सालासर मंदिर को 31 जुलाई से पहले भक्तों के लिए नहीं खोला जायेगा.

अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को जयपुर में 2, अजमेर एवं भरतपुर में 1-1 व्यक्ति की कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से मौत हो गयी. इससे राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 341 हो गयी है.

अकेले जयपुर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 147 हो गयी है, जबकि जोधपुर में 30, भरतपुर में 29, कोटा में 19,अजमेर में 14 और नागौर में 10 संक्रमितों की मौत हो चुकी है. अन्य राज्यों के 22 रोगियों की भी यहां मौत हुई है.

Also Read: आजकल ग्रहण लगा है राजस्थान को, नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

रविवार सुबह साढ़े 10 बजे तक राज्य में संक्रमण के 154 नये मामले सामने आये. इनमें धौलपुर में 59, जयपुर में 31, झुंझुनूं में 22,अलवर में 12, सीकर में नौ, भीलवाड़ा और डूंगरपुर में पांच-पांच, राजसमंद में तीन, झालावाड़, नागौर और उदयपुर में 2-2 तथा चुरु में एक व्यक्ति को जान गंवानी पड़ी. एक अन्य राज्य के व्यक्ति की भी यहां मौत हुई है.

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ ही 61 वे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर और जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था. राज्य भर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है.

Also Read: पीएम मोदी ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा- चुनाव नजदीक आते ही चढ़ जाता है कर्ज माफी का बुखार
31 जुलाई से पहले नहीं खुलेगा सालासर मंदिर

राजस्थान के चुरु जिले में स्थित प्रसिद्ध सालासर मंदिर को दर्शनार्थियों के लिए 31 जुलाई से पहले नहीं खोला जायेगा. मंदिर के पुजारी मांगीलाल ने रविवार को यह जानकारी दी. कहा कि कोविड-19 के कारण मौजूदा स्थिति को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने यह निर्णय लिया है. उन्होंने बताया कि चुरु के जिलाधीश की अध्यक्षता में हुई बैठक में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है.

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola