ePaper

मध्यप्रदेश की रणनीति राजस्थान में नहीं चलेगी, साजिश का भंडाफोड़ हुआ : अशोक गहलोत

Updated at : 14 Aug 2020 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
मध्यप्रदेश की रणनीति राजस्थान में नहीं चलेगी,  साजिश का भंडाफोड़ हुआ :  अशोक गहलोत

विश्वास मत हासिल करने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा. गहलोत ने कहा, जिस तरह भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश, कर्नाटक , महाराष्ट्र , गोवा , मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में राजनीतिक दखल दी वही तकनीक उन्होंने राजस्थान में भी लगायी लेकिन वह सफल नहीं हुए उनका भंडाफोड़ हो गया.

विज्ञापन

जयपुर : विश्वास मत हासिल करने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा. गहलोत ने कहा, जिस तरह भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश, कर्नाटक , महाराष्ट्र , गोवा , मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में राजनीतिक दखल दी वही तकनीक उन्होंने राजस्थान में भी लगायी लेकिन वह सफल नहीं हुए उनका भंडाफोड़ हो गया.

आज के विश्वासमत के बाद पूरे राज्य में खुशी की लहर है. राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की साजिश का भंडाफोड़ हो गया. राजस्थान में वह सफल नहीं हो सके. मैं इसे पूरी तरह से राजस्थान के लोगों की जीत के रूप में देखता हूं. अब हमें मिलकर काम करना होगा और लड़ाई लड़नी होगी कोरोना वायरस के खिलाफ

Also Read: बोर्डर पर सबसे मजबूत सिपाही, सरकार सुरक्षित : सचिन पायलट

अशोक गहलोत ने अपने टि्वटर अकाउंट पर भी लिखा, विधानसभा में विश्वासमत हासिल कर लिया है यह संदेश है कि राजस्थान की सरकार को अस्थिर करने की उनकी हर रणनीति असफल होगी. हम पर लोगों का विश्वास है और कांग्रेस की एकता है उसके सभी विधायक एकजुट रहे औऱ जीत हासिल की.

Posted By – Pankaj kumar Pathak

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola