राजनीतिक नियुक्ति की सुगबुगाहट के बीच निर्दलीय विधायक बाबूलाल नागर ने सचिन पायलट पर किया अटैक! पढ़ें
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Jul 2021 5:18 PM
rajasthan congress crisis latest news: राजस्थान में कैबिनेट विस्तार और राजनीतिक नियुक्ति को लेकर सियासी घमासान जारी है. इसी बीच निर्दलीय विधायक बाबूलाल नागर ने सचिन पायलट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. नागर ने कहा कि सचिन पायलट खुद लोकसभा चुनाव हार चुके हैं, उन्हें गलतफहमी नहीं पालनी चाहिए.
राजस्थान में कैबिनेट विस्तार और राजनीतिक नियुक्ति को लेकर सियासी घमासान जारी है. इसी बीच निर्दलीय विधायक बाबूलाल नागर ने सचिन पायलट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. नागर ने कहा कि सचिन पायलट खुद लोकसभा चुनाव हार चुके हैं, उन्हें गलतफहमी नहीं पालनी चाहिए. बाबूलाल नागर के इस बयान से सियासी सरगर्मी तेज हो गई है.
स्थानीय मीडिया से बात करते हुए बाबूलाल नागर ने कहा कि अशोक गहलोत सर्वमान्य नेता हैं और उनके साथ करीब 90% विधायक हैं. नागर ने आगे कहा कि सचिन पायलट खुद लोकसभा का चुनाव हार चुके हैं. ऐसे में उन्हें कोई गलतफहमी नहीं पालनी चाहिए. बताते चलें कि बाबूलाल नागर पहले कांग्रेस में ही थे, लेकिन टिकट नहीं मिलने के कारण वे निर्दलीय चुनाव लड़े और जीते.
सही लोगों को नहीं दिया गया टिकट– नागर ने सचिन पायलट पर अटैक करते हुए कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के वक्त सही लोगों को टिकट नहीं दिया गया, जिस वजह से कांग्रेस हारी. उन्होंने कहा कि अब भी वक्त है कि सभी मिलकर कांग्रेस पार्टी को आगे ले जाए. अशोक गहलोत की तारीफ करते हुए नागर ने कहा कि वे एक जननेता हैं, जो सबको साथ लेकर चलते हैं.
राजस्थान में होना है कैबिनेट विस्तार– बताते चलें कि राजस्थान में पिछले एक साल से कैबिनेट विस्तार टल रहा है. राज्य में एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है. कांग्रेस हाईकमान राज्य में राजनीतिक नियुक्ति और कैबिनेट विस्तार एक साथ करना चाहती है. बताया जा रहा है कि जुलाई के अंत तक राज्य में कैबिनेट विस्तार हो सकता है.
Posted By: Avinish Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










