चीन : हांगकांग के पत्रकार, मार्शल आर्ट्स उपन्यासकार लुइस चा का निधन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Oct 2018 9:28 AM
हांगकांग : हांगकांग के पत्रकार और बेहद लोकप्रिय मार्शल आर्ट्स उपन्यासकार लुइस चा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. वह 94 वर्ष के थे. चा द्वारा हांगकांग में शुरूकियेगये समाचार पत्र ‘मिंग पाओ डेली न्यूज’ के अनुसार, लेखक का मंगलवार को हांगकांग के अस्पताल में निधन हुआ. प्राचीन चीनी तलवारबाजों के बारे में […]
हांगकांग : हांगकांग के पत्रकार और बेहद लोकप्रिय मार्शल आर्ट्स उपन्यासकार लुइस चा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. वह 94 वर्ष के थे.
चा द्वारा हांगकांग में शुरूकियेगये समाचार पत्र ‘मिंग पाओ डेली न्यूज’ के अनुसार, लेखक का मंगलवार को हांगकांग के अस्पताल में निधन हुआ.
प्राचीन चीनी तलवारबाजों के बारे में लिखे गये चा के उपन्यासों की लाखों प्रतियां बिकी हैं और चीनी भाषियों में वह बेहद लोकप्रिय हैं. इन उपन्यासों पर फिल्में, टीवी शो, रेडियो ड्रामा, कॉमिक्स, वीडियो गेम्स बने हैं.
इन उपन्यासों में ‘द हेवेन सोर्ड एंड द ड्रैगन सैबर’ और ‘द ईगल शूटिंग हीरोज’ शामिल हैं. चा का जन्म 1924 में चीन के हांगझोऊ प्रांत में हुआ.
उनकी पहली किताब ‘द बुक एंड द सोर्ड’ वर्ष 1955 में आयी और बाजार पर छा गयी. उन्होंने मार्शल आर्ट्स पर कुल 14 उपन्यास लिखे. वह अपनी पुस्तकें जिन योंग के नाम से लिखते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










