PHOTOS: स्त्री सत्संग सभा की श्रद्धालुओं का जत्था रांची से पहुंचा पंजाब, गुरुद्वारों का किया दर्शन

Updated:
विज्ञापन

रांची की स्त्री सत्संग सभा की 37 महिला श्रद्धालुओं का जत्था पंजाब यात्रा के तहत पंजाब के विभिन्न ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन कर ग्यारह दिनों बाद मंगलवार को वापस रांची पहुंचेगा. 1 सितंबर को मनजीत कौर मिढ़ा एवं हरजिंदर कौर के नेतृत्व में जत्थे ने अमृतसर दरबार साहिब के लिए प्रस्थान किया था.

विज्ञापन
undefined

तीन और चार सितंबर को जत्थे ने अमृतसर में प्रवास कर दरबार साहिब समेत विभिन्न गुरुद्वारों के दर्शन किए. अगले दिन जत्था की सदस्य गुरुद्वारा तलह साहिब, गुरुद्वारा बेर बुड्ढा जी, झूलन साहिब, तरण तारण साहिब, गोइंदवाल साहिब, खडूर साहिब, सुल्तानपुर लोधी के दर्शन करते हुए गुरुद्वारा भेर साहिब पहुंची और वहां रात्रि विश्राम किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

छह सितंबर को जत्था नानकसर साहिब के दर्शन कर गुरुद्वारा दमदमा साहिब पहुंचा और वहां गुरु गोविंद साहिब जी के अस्त्र शस्त्र के दर्शन कर गुरु का लंगर चखा. सात सितंबर को जत्था पटियाला स्थित दुखनिवारण साहिब पहुंचा फिर वहां से निकलकर अंबाला के पंजोखरा साहिब, फतेहगढ़ साहिब सरहंद, गुरुद्वारा आम साहिब मोहाली के दर्शन किए.

undefined

अगले दिन जत्था ने गुरुद्वारा ज्योति सरुप मोरिंडा, चमकौर साहिब, भट्टा साहिब, किरतपुर साहिब होते हुए आनंदपुर साहिब पहुंच कर दो दिन तक प्रवास किया. यात्रा के अंतिम दिन जत्थे ने गुरुद्वारा गुरदित्ता जी और दरगाह बाबा बुढ़म साहिब के दर्शन किए.

undefined

गुरु नानक सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि यह जत्था 11 सितंबर को अमृतसर से ट्रेन से रवाना होकर 12 सितंबर को वापस रांची पहुंचेगा. यह जत्था सियालदाह से सवार हुए पश्चिम बंगाल के सिख श्रद्धालुओं के साथ अमृतसर में शामिल होकर सभी तीर्थ स्थलों के दर्शन किए.

undefined

यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालु रोजाना सुबह 6:00 बजे विभिन्न गुरुद्वारों के दर्शन के लिए निकल पड़ते थे और रात्रि विश्राम की व्यवस्था विभिन्न गुरुद्वारों में की गई थी. स्त्री सत्संग सभा के जत्थे में मनजीत कौर मिढ़ा, हरजिंदर कौर, नीता मिढ़ा, जसवीर कौर, बंसी मल्होत्रा, गोविंद कौर मिढ़ा, दुर्गी देवी मिढ़ा, कमलेश मुंजाल, सुषमा गिरधर मौजूद थीं.

undefined

स्त्री सत्संग सभा के जत्थे में हरबंस मिढ़ा, अंजू पपनेजा, आशी खत्री, बबली मिढ़ा, आशा अरोड़ा, राज काठपाल, ममता थरेजा, किरण मुंजाल, कांता मिढ़ा, मीना गिरधर, राज कौर मिढ़ा, बिमला खत्री, कौशल्या खत्री, गुरमीत कौर मिढ़ा, संगीता अरोड़ा, प्रेमी काठपाल, सोनिया गिरधर, ऋतु अरोड़ा और गीता मिढ़ा समेत अन्य शामिल थीं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola