विराट कोहली ने वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर के बाद ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 19 Nov 2023 5:16 PM
Kolkata: Indian batter Virat Kohli after his century during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between India and South Africa, at Eden Gardens, in Kolkata, Sunday, Nov. 5, 2023. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI11_05_2023_000360B) *** Local Caption ***
विराट कोहली वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने रविवार को 63 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 54 रनों की पारी खेली.

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में एक और उपलब्धि अपने नाम कर लिया है. सचिन तेंदुलकर के बाद कोहली वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने 50वां शतक लगाकर सचिन के सबसे ज्यादा शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ा था.

विराट कोहली वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने
विराट कोहली वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने रविवार को 63 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 54 रनों की पारी खेली और अपने नाम बड़ी उपलब्धि हासिल की. कोहली ने वर्ल्ड कप में 37 पारियों में अबतक 1795 रन बना लिए हैं.

विराट कोहली ने रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ा
वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग का नंबर था. लेकिन अब पोंटिेंग को पीछे छोड़ते हुए विराट कोहली नंबर दो पर पहुंच गए हैं. रिकी पोंटिंग ने 46 मैचों की 42 पारियों में 1743 रन बनाए हैं.
Also Read: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक, फ्री फलस्तीन टी-शर्ट पहन विराट कोहली के पास पहुंचा शख्स
वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम
वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. सचिन ने 45 मैचों की 44 पारियों में सबसे ज्यादा 2278 रन बनाए हैं. जिसमें सचिन ने 6 शतक और 15 अर्धशतक लगाए हैं.
Also Read: सचिन तेंदुलकर ने वर्ल्ड कप फाइनल से पहले विराट कोहली को दिया सरप्राइज गिफ्ट, देखें तस्वीरें
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के नाम पांचवां शतक
विराट कोहली ने वर्ल्ड कप में अबतक पांच शतक लगाए हैं. जिसमें मौजूदा वर्ल्ड कप में उन्होंने तीन शतक लगाया है. अगर वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक की बात करें, तो इस मामले में रोहित शर्मा सबसे आगे हैं. रोहित ने वर्ल्ड कप 7 शतक लगाया. जबकि दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं, सचिन ने वर्ल्ड कप में 6 शतक लगाए हैं.

विराट कोहली गोल्डन बैट के प्रबल दावेदार
विराट कोहली मौजूदा वर्ल्ड कप में गोल्डन बैट के सबसे बड़े दावेदार हैं. इस समय 11 मैचों की 11 पारियों में विराट कोहली 765 रन बनाकर इस सूची में टॉप पर बने हुए हैं. जबकि सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा 597 रनों के साथ नंबर दो पर पहुंए गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










