LML Star Electric Scooter के फीचर्स देख खुश हो जाएंगे आप, 360 डिग्री कैमरे वाला टू-व्हीलर फ्री में कर लें बुक

एलएमएल स्टार इलेक्ट्रिक स्कूटर का लुक तो शानदार है ही, इसके फीचर्स भी दमदार हैं. अच्छी रेंज और स्पीड वाले एलएमएल स्टार की कीमत की जानकारी कंपनी आनेवाले दिनों में देगी. फिलहाल एलएमएल स्टार की बुकिंग शुरू हो गई है और आप बिना कोई पैसा दिये इस आइकॉनिक स्कूटर को बुक कर सकते हैं.

LML Star Electric Scooter Price Specs
टू-व्हीलर ईवी कंपनी एलएमएल ई-मोशन (LML eMotion) ने एलएमएल स्टार इलेक्ट्रिक स्कूटर (LML Star Electric Scooter) को भारतीय बाजार में अनवील कर दिया है. इस समय जब भारत में स्टार्टअप्स से लेकर स्थापित कंपनियां इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लॉन्च कर रहीं हैं, ऐसे में पॉपुलर स्कूटर ब्रांड होने के नाते लोगों को एलएमएल के इलेक्ट्रिक स्कूटर का लंबे समय से इंतजार था.

LML Star Electric Scooter Book for Free !
एलएमएल स्टार इलेक्ट्रिक स्कूटर का लुक तो शानदार है ही, इसके फीचर्स भी दमदार हैं. अच्छी रेंज और स्पीड वाले एलएमएल स्टार की कीमत की जानकारी कंपनी आनेवाले दिनों में देगी. फिलहाल एलएमएल स्टार की बुकिंग शुरू हो गई है और आप बिना कोई पैसा दिये इस आइकॉनिक स्कूटर को बुक कर सकते हैं.

LML Star Electric Scooter with 360 Degree Camera
एलएमएल स्टार इलेक्ट्रिक स्कूटर की खूबियों के बारे में बताएं, तो इसमें 360 डिग्री कैमरा दिया गया है. इसके हैंडलबार में बड़ी स्क्रीन लगी है, जिसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, राइड और परफॉर्मेंस सहित सभी जरूरी अपडेट्स मिलेंगे. एलएमएल स्टार में एंबिएंट लाइटिंग के साथ ऑल एलईडी लाइट सेटअप दिया गया है. इसमें रिवर्स पार्किंग कैमरा, एबीएस और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग समेत सुरक्षा से जुड़े दूसरे फीचर्स भी मिलेंगे.

LML Star Electric Scooter Top Speed Battery Range
एलएमएल स्टार इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी ने इटली में ही डिजाइन किया है और इसे फ्यूचरिस्टिक लुक दिया गया है. इसमें 3.3kW का बैटरी पैक मिलेगा, बैटरी रेंज जिसकी सिंगल चार्ज पर 100 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है. एलएमएल स्टार इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड के बारे में बात करें, तो यह 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. एलएमएल स्टार में स्पोर्ट्स, ईको, सिटी जैसे राइडिंग मोड्स मिलेंगे.

LML Star Electric Scooter Rivals
एलएमएल स्टार इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक लाख रुपये से ज्यादा कीमत में लॉन्च किया जा सकता है और यह एक से ज्यादा वेरिएंट्स में आ सकता है. भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में एलएमएल स्टार का टॉप सेलिंग स्कूटर ओला एस1 प्रो और एथर 450एक्स के साथ टीवीएस आईक्यूब और बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर से होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










