ePaper

Virat Kohli: 1000 करोड़ के पार पहुंची विराट कोहली की नेट वर्थ, जानिए कहां-कहां से कितनी होती है कमाई

Updated at : 18 Jun 2023 5:15 PM (IST)
विज्ञापन
Virat Kohli: 1000 करोड़ के पार पहुंची विराट कोहली की नेट वर्थ, जानिए कहां-कहां से कितनी होती है कमाई

Virat Kohli News: सोशल मीडिया के बादशाह विराट कोहली के नेटवर्थ को लेकर स्टॉक ग्रो ने बड़ा खुलासा किया है. स्टॉक ग्रो की रिपोर्ट के मुताबिक, कोहली का नेटवर्थ 1050 करोड़ रुपये हो गया है. यह दुनिया के सभी क्रिकेट खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा है.

विज्ञापन
undefined

Virat Kohli Net Worth: भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया भर के खिलाड़ियों में से सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर हैं. इंस्टाग्राम पर 252 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स के साथ किंग कोहली सोशल मीडिया पर सबसे बड़े सेलेब्रिटी बन गए हैं. वहीं अब विराट कोहली कमाई के मामले में भी अंतररष्ट्रीय क्रिकेटरों से आगे निकल गए हैं.

undefined

भारतीय स्टार विराट कोहली का नेटवर्थ 1000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. कोहली के नेटवर्थ को लेकर यह खुलासा स्टॉक ग्रो ने किया है. उसकी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के पूर्व कप्तान का नेटवर्थ 1050 करोड़ रुपये हो गया है. यह दुनिया के सभी क्रिकेट खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा है.

undefined

34 साल के विराट को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपनी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में ‘ए प्लस’ (A+) कैटेगरी में रखा है. उन्हें बोर्ड से सलाना 7 करोड़ रुपये कॉन्ट्रैक्ट के तहत मिलते हैं. इसके अलावा उनकी मैच फीस एक टेस्ट के लिए 15 लाख रुपये, वनडे मैच के लिए 6 लाख रुपये और टी20 मैच के लिए 3 लाख रुपये है.

undefined

भारतीय टीम के अलावा विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हैं. कोहली आरसीबी के साथ अपने आईपीएल अनुबंध से सालाना 15 करोड़ रुपये कमाते हैं. इसके अलावा कोहली कई ब्रांड के मालिक हैं. उन्होंने सात स्टार्ट-अप में निवेश किया है, जिसमें ब्लू ट्राइब, यूनिवर्सल स्पोर्ट्सबिज, एमपीएल और स्पोर्ट्स कॉन्वो शामिल हैं.

undefined

विराट कोहली 18 से अधिक ब्रांडों के ब्रांड एंबेसडर भी हैं और प्रति विज्ञापन शूटिंग के लिए सालाना 7.50 से 10 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं. यह बॉलीवुड और खेल उद्योग में किसी व्यक्ति द्वारा सबसे अधिक है. वह इस तरह के ब्रांड एंडोर्समेंट से करीब 175 करोड़ रुपये कमाते हैं.

undefined

सोशल मीडिया की बात करें तो कोहली इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए 8.9 करोड़ रुपये लेते हैं. वहीं, ट्विटर पर वह प्रति पोस्ट 2.5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. विराट के पास दो घर हैं. मुंबई वाले घर की कीमत 34 करोड़ रुपये और गुरुग्राम वाले घर की कीमत 80 करोड़ रुपये हैं.

undefined

कोहली को कारों का भी शौक है. वे 31 करोड़ रुपये की लग्जरी कारों के भी मालिक हैं. इनके अलावा कोहली एफसी गोवा फुटबॉल क्लब के भी मालिक हैं, जो इंडियन सुपर लीग में हिस्सा लेती है. वहीं विराट फुटबॉल, टेनिस और कुश्ती टीम के मालिक भी हैं.

Also Read: Ashes 2023: स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर क्लीन बोल्ड होकर भी आउट नहीं हुए उस्मान ख्वाजा, जानिए क्यों
विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola