World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 190 रनों से रौंदा, डी कॉक और डुसेन का तूफानी शतक

Updated:
विज्ञापन
World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 190 रनों से रौंदा, डी कॉक और डुसेन का तूफानी शतक

Pune: South Africa’s Quinton de Kock celebrates his century with Rassie van der Dussen during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between New Zealand and South Africa, at Maharashtra Cricket Association Stadium, in Pune, Wednesday, Nov. 1, 2023. (PTI Photo/Shashank Parade) (PTI11_01_2023_000203B)

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 357 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. फिर न्यूजीलैंड की टीम को 35.3 ओवर में 167 रन पर ढेर कर दिया.

विज्ञापन
undefined

वर्ल्ड कप 2023 के 32वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 190 रनों से हरा दिया और प्वाइंट्स टेबल में एक बार फिर से नंबर वन पर कब्जा कर लिया. 6 मैच जीतने के बाद अफ्रीका के 12 अंक हो गए हैं, लेकिन नेट रन रेट के आधार पर भारत दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 357 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. फिर न्यूजीलैंड की टीम को 35.3 ओवर में 167 रन पर ढेर कर दिया. दक्षिण अफ्रीका की ओर से केशव महाराज ने सबसे अधिक 4 विकेट चटकाए. जबकि मार्को जेनसन ने 3 विकेट लिए.

undefined

न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स अकेले लड़े

न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स अकेले लड़े. उन्होंने 50 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 60 रनों की तूफानी पारी खेली. फिलिप्स के अलावा विल यंग ने 33 और डेरिल मिशेल ने 24 रन की पारी खेली. इन तीनों खिलाड़ियों को छोड़ दिया जाए, तो न्यूजीलैंड को कोई भी बल्लेबाज दहाई के स्कोर को नहीं छू पाया.

undefined

डिकॉक और डुसेन का शतक, दक्षिण अफ्रीका का विशाल स्कोर

बेहतरीन फॉर्म में चल रहे क्विंटन डी कॉक और रासी वान डर डुसेन ने जीवनदान का फायदा उठाकर शतक जमाए जिससे दक्षिण अफ्रीका ने धीमी शुरुआत के बावजूद न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे विश्व कप के मैच में बुधवार को चार विकेट पर 357 रन का विशाल स्कोर बनाया.

undefined

डी कॉक ने 116 गेंद पर 10 चौकों और तीन चौकों की मदद से 114 रन बनाए. डुसेन ने 118 गेंद पर 133 रन बनाए जिसमें 9 चौके और 5 छक्के शामिल हैं. इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 200 रन की साझेदारी की. इनके अलावा ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी के लिए भेजे गए डेविड मिलर ने 30 गेंद पर चार छक्कों की मदद से 53 रन की तूफानी पारी खेली. दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी 10 ओवर में 119 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साउदी ने 77 रन देकर दो विकेट लिए.

undefined

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया और फिर कसी गेंदबाजी की. आलम यह था कि डी कॉक जैसा आक्रामक बल्लेबाज पहले 15 ओवर में केवल एक बाउंड्री लगा पाया था. दक्षिण अफ्रीका ने पहले पावरप्ले में एक विकेट पर 43 रन बनाए. इसमें कप्तान तेंबा बावुमा का योगदान 24 रन था. उन्होंने ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर स्लिप में कैच देने से पहले अपने चारों चौके और एक छक्का मेट हेनरी पर लगाया.

undefined

डी कॉक भी उनके पीछे पवेलियन लौट जाते लेकिन ग्लेन फिलिप्स ने विश्व कप में अपना पहला मैच खेल रहे साउदी की गेंद पर उनका मुश्किल कैच छोड़ दिया. डिकॉक तब 12 रन पर खेल रहे थे. उन्होंने पारी के 16वें ओवर में साउदी पर चौका और छक्का लगाकर अपने हाथ खोले और फिर सेंटनर की गेंद भी छह रन के लिए भेजी.

undefined

वह 62 गेंद पर 50 रन तक पहुंचे. इसके बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की तरफ से किसी एक विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने का जॉक कैलिस (485 रन, 2007) का रिकॉर्ड तोड़ा. डुसेन भी शुरू में जूझते नजर आए लेकिन उन्होंने पांव जमाए रखे तथा 61 गेंद पर अपना पचासा पूरा किया. इस बीच उन्होंने रविंद्र और फिलिप्स पर छक्के लगाए.

undefined

डी कॉक ने जेम्स नीशम पर छक्का लगाकर 103 गेंद पर वर्तमान विश्व कप का अपना चौथा शतक पूरा किया. नीशम के इस ओवर में डुसेन को दो जीवनदान मिले. उन्होंने बाद में इसी गेंदबाज पर चौका लगाकर 101 गेंद पर अपना शतक पूरा किया जो वर्तमान विश्व कप में उनका दूसरा सैकड़ा है.

undefined

टॉम लैथम ने इन दोनों की साझेदारी तोड़ने के लिए सात गेंदबाजों का उपयोग किया. इस बीच हेनरी को मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान छोड़ना पड़ा. साउदी ने 40वें ओवर में डिकॉक को बैकवर्ड प्वाइंट पर कैच करा कर यह साझेदारी तोड़ी. इस बार फिलिप्स ने कैच लेने में कोई गलत��� नहीं की.

undefined

डुसेन ने शतक पूरा करने के बाद नीशम पर लगातार दो छक्के लगाए जबकि मिलर ने यही रवैया फिलिप्स के खिलाफ अपनाकर 46वें ओवर में टीम का स्कोर 300 रन के पार पहुंचाया. साउदी ने डुसेन को बोल्ड करके इन दोनों के बीच 43 गेंद पर निभाई गई 78 रन की साझेदारी तोड़ी. मिलर ने नीशम पर छक्का लगाकर 29 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola