Sant Ravidas Jayanti 2022: जब राहुल और प्रियंका गांधी ने श्रद्धालुओं को खिलाया प्रसाद, देर तक की सेवा

Updated:
विज्ञापन

मंदिर में आयोजित संत रविदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने अमृतवाणी पाठ भी सुना. संत रविदास जी की कांस्य प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हुए दर्शन पूजन किया.

विज्ञापन
undefined

Sant Ravidas Jayanti 2022: वाराणसी में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी संत रविदास जी की जन्मस्थली सिरगोवर्धनपुर पहुंचे. जहां मंदिर में शीश झुकाकर प्रार्थना की और आशीर्वाद लिया. राहुल और प्रियंका गांधी ने अमृतवाणी में शामिल होकर लंगर में आए श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा. उन्होंने खुद भी लंगर में बैठकर प्रसाद चखा.

विज्ञापन
undefined

मंदिर में आयोजित संत रविदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने अमृतवाणी पाठ भी सुना. संत रविदास जी की कांस्य प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हुए दर्शन पूजन किया.

undefined

जयंती में आए श्रद्धालुओं के लिए तीन दिवसीय अनवरत चल रहे लंगर में राहुल और प्रियंका गांधी ने प्रसाद बांटते हुए उनकी सेवा सत्कार की. लंगर का प्रसाद सभी को बांटने के बाद अंत में दोनों भाई-बहन ने भी प्रसाद ग्रहण किया.

undefined

पहले भी प्रियंका और राहुल गांधी रविदास जयंती में शामिल हो चुके हैं. इस बार विधानसभा चुनाव को लेकर दलितों के वोटबैंक को साधने के लिए दोनों की उपस्थिति चर्चा का विषय बना हुआ है.

undefined

मंदिर में कुछ घंटे समय बिताने के बाद दोनों दोपहर में सड़क मार्ग से वापस वाराणसी एयरपोर्ट पर लौटे. यहां से राहुल और प्रियंका गांधी रवाना हो गए. प्रियंका गांधी कानपुर तो राहुल गांधी दिल्ली के लिए निकल गए.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola