Salaar OTT Release: खत्‍म हुआ इंतजार! जान‍िए घर बैठे कब, कहां और कैसे देख सकेंगे प्रभास की ब्‍लॉकबस्‍टर सालार

Updated:
विज्ञापन
Salaar OTT Release: खत्‍म हुआ इंतजार! जान‍िए घर बैठे कब, कहां और कैसे देख सकेंगे प्रभास की ब्‍लॉकबस्‍टर सालार

Salaar OTT Release: प्रशांत नील द्वारा निर्देशित प्रभास की ‘सालार: पार्ट 1-सीजफायर’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. टिकट खिड़की पर दर्शकों की भीड़ दिख रही है. प्रभास की मूवी ने शाहरुख खान की फिल्म को पीछे छोड़ दिया है. अब इसके ओटीटी रिलीज को लेकर खबर आई है.

विज्ञापन
undefined

प्रभास की ‘सालार: पार्ट 1-सीजफायर’ का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है. प्रभास का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म जमकर कमाई कर रही है.

undefined

फिल्म सालार सिनेमाघरों में तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मलयालम और हिंदी में रिलीज हुई. Sacnilk.com के अनुसार, चौथे दिन फिल्म ने सभी भाषाओं 42.50 करोड़ की कमाई की. अबतक टोटल कलेक्शन 251.60 करोड़ रुपए हो गई है.

undefined

फिल्म सालार 22 दिसबंर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसके बाद से फैंस इसके ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. इसे लेकर ही नया अपडेट आया है.

undefined

नेटफ्लिक्स इंडिया ने कथित तौर पर कई भाषाओं में सालार के स्ट्रीमिंग अधिकार हासिल कर लिए, जिससे 100 करोड़ रुपये से अधिक का बड़ा सौदा हुआ.

undefined

कहा जा रहा है कि ‘सालार: पार्ट 1-सीजफायर’ फरवरी के दूसरे वीक के आसपास नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है. हालांकि मेकर्स की ओर से ऑफिशियल अनाउसमेंट बाकी है.

undefined

‘सालार’ का ओपनिंग कलेक्शन शाहरुख खान की ‘पठान’, ‘जवान’ और रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ को पछाड़कर 2023 की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है.

undefined

सालार का पहला पार्ट रिलीज हो चुका है और इसके दूसरे पार्ट को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है. दूसरे भाग का नाम ‘शौर्यंगा पर्व’ है.

undefined

शाहरुख खान स्टारर डंकी और प्रभास की सालार का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश देखने को मिला. प्रभास की फिल्म डंकी से कमाई के मामले में आगे निकल गई है. क्रिसमस के मौके पर भी मूवी ने तगड़ी कमाई की.

undefined

राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित, डंकी में शाहरुख खान के अपोजिट तापसी पन्नू है. जबकि विक्की कौशल और बोमन ईरानी ने कैमियो रोल प्ले किया है. फिल्म चार दोस्तों की कहानी बताती है.

undefined

डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ओटीटीप्ले की एक रिपोर्ट बताती है कि राजकुमार हिरानी की फिल्म जियो सिनेमा पर रिलीज होगी.

Also Read: Dunki: हंसल मेहता ने शाहरुख खान की डंकी का किया रिव्यू, कहा- यह पूरी तरह से राजकुमार हिरानी की फिल्म…
विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola