Jio Cinema पर फ्री में देखें ये 9 बेस्ट वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट का मिलेगा फुल डोज, देखें लिस्ट
Published by : Divya Keshri Updated At : 07 Dec 2023 4:41 PM
asur
वेबसीरीज के इस दौर में जहां ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कंटेंट देखना लोग ज्यादा पसंद करते है. वहीं, कंटेंट जब लोगों को फ्री में देखने मिल जाए तो फिर मजा आ जाए. लेकिन क्या आपको पता है, जियो सिनेमा पर ऐसे ही कई जबरदस्त वेब सीरीज आप बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं.

असुर, भारत में आने वाली बेस्ट क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज में से एक है. यह शो सीरियल किलर की अंधेरी दुनिया के इर्द-गिर्द घूमता है. इसमें अरशद वारसी, बरुण सोबती, अनुप्रिया गोयनका मुख्य भूमिका में हैं. इसे आप जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं.

तंदूर एक ड्रामा थ्रिलर वेब सीरीज है. सीरीज एक मनोरंजक कहानी पेश करने के लिए अपराध, रोमांच और रहस्य के तत्वों को जोड़ता है. इसमें रश्मि देसाई और तनुज विरमानी मुख्य भूमिका में हैं.

अपहरण एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है जो आपराधिक दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है. इस वेबसीरीज में अरुणोदय सिंह, निधि सिंह, सानंद वर्मा मुख्य भूमिका में हैं. इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं.

क्रैकडाउन एक और दिलचस्प जासूसी थ्रिलर वेब सीरीज है. सीरीज में साकिब सलीम, श्रिया पिलगांवकर, वालुस्चा डिसूजा मुख्य भूमिका में हैं. इसे आप जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं.

लंदन फाइल्स एक मनोरंजक क्राइम थ्रिलर है. यह थ्रिलर जासूस ओम सिंह पर आधारित है. इसमें अर्जुन रामपाल, पूरब कोहली, मेधा राणा मुख्य भूमिका में हैं. इसे आप जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं.

मर्जी एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है जो जैक और हैरी विलियम्स के उपन्यास लियार पर आधारित है. इस वेबसीरीज में राजीव खंडेलवाल, अहाना कुमरा, विवेक मुश्रान मुख्य भूमिका में हैं.

द ग्रेट वेडिंग्स ऑफ मुन्नेस एक कॉमेडी-ड्रामा सीरीज है, जो एक मध्यमवर्गीय आदमी की दुर्भाग्यपूर्ण कहानी है. इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है और इसमें अभिषेक बनर्जी, बरखा सिंह, परेश गनात्रा मुख्य भूमिका में हैं.

बंदों में था दम! जियो सिनेमा पर देख सकते हैं. यह सीरीज दिखाती है कि कैसे COVID-19 क्वारेंटाइन इंटेंस स्ट्रेस सभी विफल हो गए भारत ने डाउन अंडर में दशकों की पहली सीरीज़ जीत दर्ज की.

इंस्पेक्टर अविनाश एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है. इस वेबसीरीज में रणदीप हुडा, रजनीश दुग्गल, अमित सियाल मुख्य भूमिका में हैं. इसे आप जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं.
Also Read: इन 5 वेब सीरीज में एक्टर्स को कड़ी टक्कर देती हैं ये एक्ट्रेस, लिस्ट में दहाड़, सास, बहू और फ्लेमिंगो है शामिलप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










