PHOTO: झारखंड में तेज बारिश से नदियां उफनायीं, गिरिडीह में नदी की तेज धार में बह गये हजारीबाग जा रहे तीन युवक

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद कई नदियां उफान पर हैं. गिरिडीह जिले में हजारीबाग जा रहे तीन युवक नदी बह गये. इनमें से एक की मौत हो गयी. एक तैरकर बाहर आ गया, लेकिन एक युवक अभी भी लापता है. देखें तस्वीरें…

विज्ञापन
undefined

झारखंड में मानसून भले धीमा हो, लेकिन कई जगहों पर तेज बारिश की वजह से नदियां उफना गयीं हैं. वज्रपात से कई लोगों की मौत हो चुकी है. गिरिडीह जिले में तेज नदी की धार में तीन युवक बह गये. इनमें से एक की मौत हो गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

मामला रविवार देर रात का है. हजारीबाग जा रहे तीन युवक गिरिडीह के बरगंडा उसरी पुल के पास नदी पार करने की कोशिश कर रहे थे. एक युवक नदी की थाह लेने के लिए पानी में उतर गया. देखते ही देखते वह तेज धार में बह गया.

undefined

अपने दोस्त को नदी में बहता देख उसके बाकी के दोनों दोस्त भी नदी में उतर गये. उसे बचाने के लिए नदी में उतरे दोनों दोस्त भी बह गये. तीनों युवकों के नाम शंकर, मनीष और आनंद हैं. हजारीबाग के रहने वाले ये तीनों युवक गिरिडीह के बेंगाबाद से हजारीबाग जा रहे थे.

undefined

नया पुल के समीप पहुंचकर शंकर सबसे पहले नदी में उतरा. उसे बहता देख मनीष और आनंद भी पानी में उतर गये. शंकर की खोजपीन करने के दौरान इन दोनों को भी तेज धारा अपने साथ बहा ले गयी.

undefined

सूचना मिलते ही ग्रामीण और मुफस्सिल थाना के साथ-साथ नगर थाना प्रभारी भी वहां पहुंचे. गोताखोरों की मदद ली गयी. एक युवक का शव मिला है, जिसकी पहचान आनंद के रूप में हुई है. इससे पहले, शंकर किसी तरह तैरकर बाहर आ गया.

undefined

मामले की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. मुफस्सिल थाना प्रभारी और नगर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. लापता मनीष की खोज की जा रही है. युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola