झारखंड के बूढ़ा पहाड़ में सुरक्षाबलों ने लहराया तिरंगा, नक्सलियों के कब्जे से मुक्त हुआ इलाका, देखें Pics

Updated:
विज्ञापन

झारखंड-छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती बूढा पहाड़ की चोटी पर सुरक्षाबलों ने तिरंगा फहराया. इससे पहले MI हेलीकॉप्टर भी उतारा गया. इस मौके पर झारखंड डीजीपी नीरज सिन्हा ने सुरक्षाबलों की हौसला अफजाई करते हुए सम्मानित किया. वहीं, ग्रामीणों के बीच भी कई उपयोगी सामान वितरित किये.

विज्ञापन
undefined
नक्सलियों से मुक्त बूढ़ा पहाड़ पर सुरक्षाबलों ने लहराया तिरंगा

नक्सलियों का सेफ जोन कहे जाने वाला झारखंड और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित बूढ़ा पहाड़ पर सुरक्षा बलों ने तिरंगा फहराया है. इससे पहले नक्सलियों के कब्जे से मुक्त होने के बाद शुक्रवार (16 सितंबर, 2022) को पहली बार MI हेलीकॉप्टर को उतारा गया. बूढ़ा पहाड़ पर तिरंगा फहराने के दौरान झारखंड डीजीपी नीरज सिन्हा ने सुरक्षाबलों की हौसला अफजाई करते हुए सम्मानित भी किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined
झारखंड पुलिस के लिए खास रहा रविवार का दिन

रविवार का दिन झारखंड पुलिस के लिए खास है. नक्सलियों के कब्जे से मुक्त बूढ़ा पहाड़ पर सुरक्षाबलों ने तिरंगा लहराया. इस मौके पर डीजीपी नीरज सिन्हा अन्य पुलिस अधिकारी और सुरक्षाबलों के साथ मौजूद थे. इस दौरान तिरंगा फहराकर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. वहीं, डीजीपी ने सुरक्षाबलों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों को भी सम्मानित किया.

undefined
पारसनाथ पहाड़ भी होगा नक्सल मुक्त

इस मौके पर डीजीपी नीरज सिन्हा ने कहा कि झारखंड पुलिस अन्य सुरक्षाबलों के साथ राज्य से नक्सलियों को खत्म करने को लेकर प्रतिबद्ध है. उन्होंने इस कार्य में ग्रामीणों से भी सहयोग की अपील की. कहा कि नक्सलियों की सूचना पुलिस को दें. पुलिस लोगों की सहयोग के लिए हमेशा खड़ी है. पुलिस-पब्लिक के बीच समन्वय हमेशा होती रही. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन ऑक्टोपस की सफलता के बाद अब पुलिस की अगली प्राथमिकता पारसनाथ पहाड़ है. यहां से भी नक्सलियों को मुक्त करने का विशेष अभियान चलेगा. पारसनाथ की ऊपरी चोटी पर अब कैंप स्थापित किया जाएगा.

undefined
ग्रामीणों को दिये कई सामान

इधर, डीजीपी नीरज सिन्हा ने स्थानीय ग्रामीणों को भी कई सामान दिये गये. इस मौके पर उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए झारखंड पुलिस हमेशा खड़ी है. आपका भी हमेशा सहयोग जरूरी है.

undefined
शुक्रवार को बूढ़ा पहाड़ पर उतरा था MI हेलीकाॅप्टर

30 साल से अधिक समय तक नक्सलियों के कब्जे में रहे बूढ़ा पहाड़ को झारखंड पुलिस ने पहली बार पूरी तरह से मुक्त करा लिया. शुक्रवार को बूढ़ा पहाड़ की चोटी पर MG हेलीकॉप्टर को उतारा गया. इस मौके पर आईजी अभियान एवी होमकर ने बताया कि सुरक्षाबलों के इस इलाके पर कब्जा कर लेने के बाद बूढ़ा पहाड़ की इस चोटी पर कैंप स्थापित कर लिया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola