Jawan On OTT: अभी तक नहीं देखी है शाहरुख खान की जवान, तो आज ही इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख लें

Published by : Ashish Lata Updated At : 02 Nov 2023 1:59 PM

विज्ञापन

Jawan On OTT: शाहरुख खान के लिए साल 2023 काफी धमाकेदार रहा, क्योंकि उनकी फिल्म पठान और जवान ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. अब जल्द ही वो डंकी में दिखाई देंगे. इससे पहले अब नेटफ्लिक्स ने अनाउंस कर दिया है कि जवान को ओटीटी पर भी देखा जा सकता है.

विज्ञापन
undefined

शाहरुख खान आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं. ऐसा लगता है कि सुपरस्टार के पास अपने खास दिन पर फैंस के लिए ढेर सारे सरप्राइज हैं. उन्होंने गुरुवार तड़के मन्नत के बाहर बड़ी संख्या में खड़े दर्शकों का स्वागत करते हुए अपने जन्मदिन का जश्न मनाया.

undefined

इसके बाद, शाहरुख का जन्मदिन शुरू होते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने जवान के एक्सटेंडेड कट की स्ट्रीमिंग शुरू कर दी. जी हां अगर अभी तक आपने एसआरके की जवान नहीं देखी है, तो अब ओटीटी पर इसे जरूर अपने फैमिली और दोस्तों के साथ देखें और आनंद उठाएं.

undefined

नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो डाला, जिसमें शाहरुख ने ओटीटी प्लेटफॉर्म को अपना बंधक बना रखा है और जवान को जल्द से जल्द ‘रिलीज़’ करने के लिए कहा है.

undefined

जब ओटीटी प्लेटफॉर्म वॉयसओवर के साथ कहता है कि फिल्म वीकेंड पर रिलीज होगी. जिसके बाद एसआरके विलेन के रूप में नेटफ्लिक्स सर्वर पर बमबारी करने की धमकी देते हैं.

undefined

जैसे ही शाहरुख ने अपनी उलटी गिनती शुरू की, स्ट्रीमिंग दिग्गज ने जवान को रिलीज कर दिया. जिसके बाद किंग खान कहते हैं कि आप जवान को ओटीटी पर देख सकते हैं. फैंस फिल्म के ऑरिजिनल वर्जन को देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

undefined

नेटफ्लिक्स ने वीडियो को कैप्शन दिया, “जन्मदिन जवान का है पर उपहार सब के लिए. हम जाने के लिए तैयार हैं! जवान (विस्तारित कट) अब केवल नेटफ्लिक्स पर हिंदी, तमिल और तेलुगु में स्ट्रीम हो रहा है.”

undefined

ओटीटी पर जवान को 5 मिनट के विस्तार के साथ रिलीज़ किया गया है. जवान की थिएटर रिलीज़ 2 घंटे 45 मिनट की थी, जबकि ओटीटी पर यह 2 घंटे 50 मिनट की है.

undefined

शाहरुख खान के अलावा, जवान में विजय सेतुपति हैं और नयनतारा भी मुख्य भूमिका में थे. फिल्म के क्लाइमेक्स में दीपिका पादुकोण एक विशेष भूमिका निभाती हैं और संजय दत्त भी एक कैमियो करते हैं. जिंदा बंदा गाने में कुछ सेकेंड के लिए डायरेक्टर एटली खुद नजर आ रहे हैं.

undefined

जवान 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है, क्योंकि इसने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. यह शाहरुख खान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी है, जो कि इसी साल रिलीज हुई ‘पठान’ से भी ऊपर है. 2023 में उनकी तीसरी रिलीज डंकी से जवान और पठान दोनों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद है.

undefined

अब शाहरुख खान जल्द ही डंकी में नजर आएंगे. इसमें वह राजकुमार हिरानी के साथ पहली बार काम करने जा रहे हैं. मूवी क्रिसमस के मौके पर थियेटर्स में आएगी.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola