Simi Garewal Birthday: आखिर क्यों व्हाइट कपड़े ही पहनती हैं दिग्गज एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल, जानिए ये राज
Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Oct 2022 1:57 PM
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल आज अपना 75वां जन्मदिन मना रही हैं. सिमी हमेशा व्हाइट कपड़ों में दिखती है. व्हाइट कपड़ों के प्रति उनका प्यार साफ दिखता है. आखिर वो सफेद आउटफिट ही क्यों पहनती है, आपको बताते है.

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल आज अपना 75वां बर्थडे मना रही हैं. सिमी ने ‘दो बदन’, ‘साथी’, ‘मेरा नाम जोकर’, ‘सिद्धार्थ’, ‘कर्ज’ जैसे बेहतरीन फिल्मों में काम किया हैं.

सिमी ग्रेवाल हमेशा व्हाइट आउटफिट में दिखती है. व्हाइट कलर को लेकर उनकी दीवनागी साफ दिखती है. साल 2018 में HerZindagi.com को दिए एक इंटरव्यू में सिमी ने इसके पीछे की वजह बताई थी. उन्होंने कहा था, जब मैं सफेद पहनती हूं तो मुझे अच्छा लगता है. यह मेरे लिए हैप्पी कलर है.

सिमी ने व्हाइट आउटफिट पहनने की अपनी पसन्द को लेकर कहा था, अगर मैं दस साल बाद अपनी तस्वीर देखूं, तो वह पुरानी नहीं दिखनी चाहिए – वह क्लासिक दिखेगी.

साल 2011 में ईटाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में सिमी ने कहा था, मुझे व्हाइट कलर पसंद है. जब से मैं छोटी थी तब से मेरी पसंदीदा पार्टी के कपड़े हमेशा सफेद होते थे. अगर मैं दूसरे रंग के डिजाइनों की ओर आकर्षित होता हूं, तो मैं उन्हें खरीद लेता हूं, लेकिन वे मेरी अलमारी में रहते है. उन्हें मैं पहनती नहीं हूं.

सिमी ग्रेवाल का पॉपुलर चैट शो Rendezvous with Simi Garewal काफी लोकप्रिय हुआ था. इसमें बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स नजर आए थे, जिसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, करण जौहर, संजय दत्त है. रतन टाटा भी इस शो का हिस्सा बन चुके है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










