Guru Nanak Jayanti 2022 : गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर पलामू में निकली शोभायात्रा, देखिए तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर मेदिनीनगर में सिख समुदाय के द्वारा शोभायात्रा निकली गयी. बेलवाटिका स्थित गुरुद्वारा से शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ वापस गुरुद्वारा लौटा. रथ पर दीवान साहिब स्थापित कर शबद-कीर्तन के साथ शोभायात्रा शुरू की गयी.

विज्ञापन
undefined

अमृतसर से आये वीर खालसा जत्था के लड़ाकों ने सड़क पर अपना करतब दिखाया. शोभायात्रा के दौरान सिख समाज की महिलाएं गुरबाणी का पाठ करती रहीं. कई जगहों पर तोरण द्वार बनाया गया था. गुरु नानक देव जी के कई श्लोकों से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा. शहर के कई सामाजिक व धार्मिक संगठनों के द्वारा शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया गया व उनकी सेवा की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

सामाजिक संगठनों में प्रमुख रूप से खुले मंच से ललन सिन्हा, रजनीश सिंह, मिनी सिंह, अरविंद अग्रवाल, विजय प्रसाद, प्रभाकर वर्मा, नीरज राज, ऋषि, छोटू त्रिपाठी, बबलू, लायंस क्लब से सुधीर अग्रवाल, संजय कुमार, नवीन गुप्ता, राकेश गुप्ता, फेमिना से बिंदु तुलस्यान, राजलक्ष्मी   वर्मा, रेखा शर्मा, नीलम शाह, सबिता सर्राफ, मीरा सांवरिया, मनीषा केडिया, आभा केजरीवाल, अंजू सांगा, जाइंट्स क्लब से अभय वर्मा, अमित आनंद, शिखा सेनगुप्ता, मंजीत प्रकाश आदि शामिल थे. 

undefined

शोभायात्रा के दौरान मेदिनीनगर गुरु सिंह सभा के द्वारा मेयर अरुणा शंकर सहित कई सामाजिक संगठन के सदस्यों को उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया. मेयर अरुणा शंकर ने कहा कि नानक जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है. ये प्रकाश ज्ञान, विवेक व सद्भाव का प्रकाश है जिससे अंधकार रूपी हिंसा, क्रोध, लोभ को दूर हटाना है. उन्होंने सिख समुदाय के नागरिकों को निगम की ओर से शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर सिख सभा के अध्यक्ष सरदार सतबीर सिंह राजा ने कहा कि नानक जयंती के मौके पर जिन लोगों ने भी शोभायात्रा में सहायता की, उन सभी का धन्यवाद.

undefined

शोभायात्रा की रंगत उस समय बढ़ गयी, जब अमृतसर से आये वीर खालसा जत्था के लड़ाके सड़क पर अपना करतब दिखाना शुरू किये. 10 वर्ष से लेकर 20 वर्ष तक की उम्र के इन वीर खिलाड़ियों ने जब लाठी, गदका, भला, जंजीर, तलवार आदि का करतब दिखाना शुरू किया तो इनके हैरतअंगेज कारनामे से लोग भौचक्के रह गए. 

undefined

शोभायात्रा में दीवान साहब का रथ और पंज प्यारे के सामने सेवादारों का जत्था चल रहा था. इसमें शामिल सिख समाज की महिलाओं ने पूरे शोभायात्रा के दौरान सड़क की सफाई की. सभी महिलाओं ने बारी-बारी से सफाई कार्य में भाग लिया. निगम के द्वारा भी आज शोभायात्रा के मद्देनजर शहर की साफ़-सफाई कराई गयी थी. पानी के टैंकर से जल छिड़काव भी कराया गया था.

undefined

शोभायात्रा में गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सतवीर सिंह राजा, गुरुवीर सिंह गोलू,  इंद्रजीत सिंह डिम्पल, साहब सिंह नामधारी, चनप्रीत सिंह जॉनी, जसप्रीत सिंह रूबी, रिपुदमन  सिंह , त्रिलोचन  सिंह, कुलदीप सिंह, प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह, चन्दन पाल सिंह, चरणजीत सिंह, बॉबी वालिया, अमरजीत वालिया, बिट्टू वालिया आदि शामिल थे.

रिपोर्ट : सैकत चटर्जी, पलामू 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola