FIFA World Cup 2022: रोनाल्डो ने बनाया बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, पुर्तगाल ने घाना को 3-2 से हराया, PHOTOS

Updated:
विज्ञापन

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में पुर्तगाल ने धमाकेदार शुरुआत की है. पहले मैच में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम ने घाना के खिलाफ 3-2 से जीत हासिल की है. इस मैच के साथ ही रोनाल्डो ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है.

विज्ञापन
undefined

FIFA World Cup 2022: दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) की अगुआई में पुर्तगाल ने 15 मिनट में दागे तीन गोल की बदौलत फीफा विश्व कप के ग्रुप एच मैच में गुरुवार को यहां धीमी शुरुआत से उबरते हुए घाना को 3-2 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की.

विज्ञापन
undefined

फुटबॉल में कई रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले रोनाल्डो इसके साथ ही पांच अलग-अलग विश्व कप में गोल दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी बन गये. स्टेडियम 974 में दुनिया की नौवें नंबर की टीम को कप्तान रोनाल्डो ने 65वें मिनट में बढ़त दिलायी, जिसके बाद जाओ फेलिक्स (78वें मिनट) और राफेल लियाओ (80वें मिनट) ने भी पुर्तगाल की ओर से गोल दागे.

Also Read: India vs New Zealand ODI Live Score: धवन और गिल की अच्छी शुरुआत, 50 के पार भारत, IND- 52/0 (13.4)
undefined

घाना की ओर से कप्तान आंद्रे आयेव (73वें मिनट) और उस्मान बुखारी (89वें मिनट) ने गोल किये. दुनिया की 61वें नंबर की टीम घाना के खिलाफ पुर्तगाल की जीत का अंतर और अधिक हो सकता था, लेकिन मैच के शुरुआती एक घंटे में अधिकांश समय रोनाल्डो, बर्नांडो सिल्वा और ब्रूनो फर्नांडिस की तिकड़ी ने निराश किया. पुर्तगाल के खिलाड़ियों की फिनिशिंग में भी कमी दिखी.

undefined

पहले 10 मिनट में ही पुर्तगाल ने लगातार तीन आक्रमण करके अपने इरादे साफ कर दिए थे. इनमें से रोनाल्डो द्वारा किया गया आक्रमण सबसे खतरनाक था जिसमें पुर्तगाल के पास बढ़त लेने का अच्छा मौका था. 13वें मिनट में कॉर्नर किक पर रोनाल्डो ने हेडर के जरिए गोल दागने का प्रयास किया, लेकिन उनका शॉट टार्गेट को मिस कर गया.

undefined

रोनाल्डो ने हाफ समाप्त होने से ठीक पहले भी गोल दागने का प्रयास किया, लेकिन उनका शॉट ब्लाक कर दिया गया था. पहले हाफ में पूरी तरह से पुर्तगाल का जलवा रहा और घाना की ओर से एक भी शॉट नहीं आ पाया. इसके बाद कप्तान रोनाल्डो ने 65वें मिनट में गोल दागा और पांच अलग-अलग विश्व कप में गोल दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गये.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola