TMKOC: जेठालाल की तरह बबीता जी को करना चाहते हैं इम्प्रेस, तो अभी बनाना सीख ये स्पेशल डिश

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. ऐसे में अगर आप बबीता जी के दोस्त बनना चाहते हैं, तो स्पेशल डिश बनाना सीख लें.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 14 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं.

मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. वह अपने फैंस के लिए एक से बढ़कर एक ग्लैमरस फोटोज डालती है, जिसे देखकर सबकी निगाहे अटक जाती हैं.

अब मुनमुन दत्ता ने खुलासा किया है, कि अगर किसी को उनका बेस्टफ्रेंड बनना हो, तो उन्हें क्या करना होगा. दरअसल एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर तीन फोटोज शेयर की हैं. इन तसवीरों में बबीता जी ब्लैक ड्रेस पहने काफी खूबसूरत लग रही हैं.
मुनमुन दत्ता एक टेबल पर बैठी हैं और चोपस्टिक लिए पोज दे रही हैं. तसवीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ”मुझे कोरियाई और जापानी खाना खिलाओ और तुम मेरे बेस्टफ्रेंड बन जाओ”. फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ.

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ”कितना अच्छा है बबीता जी…मुझसे मिलिए मैं आपको जरूर खिलाऊंगी”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”जेठालाल की तरह ही मैं भी आपका दोस्त बनना चाहता हूं”.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










