The Archies Leaked: सुहाना खान की द आर्चीज को रिलीज होते ही लगा तगड़ा झटका, HD में इन साइट्स पर लीक हुई फिल्म

The Archies full HD movie leaked: द आर्चीज एक लंबे इंतजार के बाद आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. इस फिल्म से शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा डेब्यू कर रहे हैं. अब फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है.

द आर्चीज आज रिलीज हो गई है. जोया अख्तर की फिल्म से सुहाना खान, अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं. फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है.

द आर्चीज के रिलीज होने के बाद ही ये ऑनलाइन लीक हो गई. फिल्म तमिलरॉकर्स, टेलीग्राम, Filmywap, Onlinemoviewatches, 123movies, 123movierulz पायरेसी साइटों पर फ्री में उपल्बध है. बता दें कि पाइरेसी एक दंडनीय अपराध है और प्रभात खबर इसकी कड़ी निंदा करता है. फिल्में मनोरंजन के उद्देश्य से बनाई जाती हैं और सिनेमाघरों में देखी जाती हैं.म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म 1960 पर आधारित है

यह फिल्म द आर्चीज कॉमिक पर आधारित एक म्यूजिकल-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन जोया अख्तर ने किया है. म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म 1960 पर आधारित है.

सुहाना खान द आर्चीज में वेरोनिका, खुशी कपूर बेट्टी कूपर और अगस्त्य नंदा, आर्ची एंड्रयूज के रोल में नजर आएंगे. फिल्म में वेदांग रैना, मिहिर आहूजा, अदिति डॉट भी है.

हाल ही में द आर्चीज का स्पेशल स्क्रीनिंग रखा गया था, जिसमें फिल्म की पूरी कास्ट नजर आई थी. इसमें शाहरुख खान अपनी बेटी को सपोर्ट करने के लिए पूरे परिवार के साथ आए थे.

अमिताभ बच्चन ने अपने नाती अगस्त्य और बेटे अभिषेक बच्चन के साथ तसवीर शेयर की है. तसवीर शेयर कर उन्होंने लिखा, अगस्त्य प्यार और अधिक के साथ. चमक जाओ तुम RIZZ हो.

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर द आर्चीज का पोस्टर शेयर कर सारे कास्ट की तारीफ की है. उन्होंने लिखा, आर्चीज मैंने देख ली. एंग्लो इंडियंस का एक शहर जिसे रिवरडेल कहा जाता है! साल 1964 है.. और क्रेडिट रोल से सीधे आप जोया अख्तर की दुनिया में आ जाते हैं.

सुहाना खान अपनी इस फिल्म के अलावा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. सुहाना के इंस्टाग्राम पर उनकी एक से बढ़कर एक तसवीरें मौजूद है. तसवीरों में उनकी अदा देखकर आप उनके दीवाने हो जाएंगे.
शोबिज की दुनिया में कदम रखने से पहले, सुहाना ने एक अभिनेत्री के रूप में खुद को साबित किया है. हाल ही में, सुहाना ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय ब्रांड एंडोर्समेंट हासिल करने के बाद सुर्खियां बटोरीं.

सुहाना खान अपनी ग्लैमरस अदाओं से इंटरनेट पर राज करती है. कभी शॉर्ट ड्रेस तो कभी बोल्ड अवतार में सुहाना फोटोज शेयर करती है. जिसपर फैंस जमकर कमेंट करते हैं.
Also Read: The Archies Movie Review: शाहरुख खान के करीबी दोस्त ने द आर्चीज का किया रिव्यू,बोले- सुहाना खान वेरोनिका के…प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










